NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम CSK: आखिरी गेंद पर चौका लगाकर धोनी ने दिलाई जीत, मुंबई की सातवीं हार
    अगली खबर
    MI बनाम CSK: आखिरी गेंद पर चौका लगाकर धोनी ने दिलाई जीत, मुंबई की सातवीं हार
    (तस्वीर- Twitter/@IPL)

    MI बनाम CSK: आखिरी गेंद पर चौका लगाकर धोनी ने दिलाई जीत, मुंबई की सातवीं हार

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 21, 2022
    11:32 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को तीन विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

    मुंबई ने पहले खेलते हुए तिलक वर्मा (51*) के अर्धशतक की मदद से 155/7 का स्कोर बनाया।

    जवाब में चेन्नई ने धोनी (13 गेंदों में नाबाद 28 रन) की मदद से आखिरी गेंद में चौका लगाकर लक्ष्य हासिल किया।

    मैच में बने रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा मुकाबला

    मुकेश चौधरी ने अपने पहले ओवर में ही रोहित और ईशान को शून्य पर आउट कर दिया। अगले बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (4) भी मुकेश का शिकार बने और टीम का स्कोर तीन ओवरों के बाद 23/3 हो गया। यहां से तिलक ने अर्धशतक लगाकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    चेन्नई से उथप्पा (30) और अम्बाती रायडू (40) ने अच्छी पारी खेली। चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे, जिसे टीम ने धोनी की मदद से हासिल किया।

    जानकारी

    मुंबई ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

    मुंबई की टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है और IPL 2022 में उन्होंने अपने शुरुआती सात मैच हार लिए हैं। वह IPL इतिहास में लगातार इतने मैच हारने वाली पहली टीम बनी है।

    उपलब्धि

    ब्रावो ने चेन्नई की ओर से पूरे किए अपने 150 विकेट

    आज के मुकाबले में ब्रावो ने अपने चार ओवरों में 36 रन देकर दो विकेट लिए। CSK की ओर से ब्रावो के 150वां शिकार डेनियल सैम्स साबित हुए।

    CSK की ओर से खेलते हुए ब्रावो ने 127 मैचों में 22.72 की औसत से 150 विकेट पूरे किए हैं। वह लसिथ मलिंगा (मुंबई के लिए 170 विकेट) के बाद किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 150 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

    जानकारी

    ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म जारी रखा

    ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ अब 21 मैचों में 18.18 की औसत से 33 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर चार विकेट लेना रहा है।

    अर्धशतकीय पारी

    तिलक वर्मा ने लगाया अपना दूसरा अर्धशतक

    मौजूदा सीजन में अपनी छाप छोड़ने वाले युवा तिलक वर्मा ने 43 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। यह IPL 2022 में उनका दूसरा अर्धशतक है।

    एक छोर से लगातार गिर रहे विकेटों के बीच तिलक ने दूसरा छोर संभाले रखा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    तिलक ने IPL 2022 में फिलहाल 46.80 की औसत से 234 रन बना लिए हैं।

    रिकार्ड्स

    मैच में बने अन्य रिकार्ड्स

    रोहित आज शून्य पर आउट हुए और उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित अब IPL में सबसे ज्यादा (14) बार बिना खाता खोले आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    यह सिर्फ दूसरा मौका है जब मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए हो। इससे पहले 2009 में दिल्ली के खिलाफ मुंबई के सलामी बल्लेबाज शून्य पर ही पवेलियन लौट गए थे।

    डेनियल सैम्स ने आज 30 रन देकर चार विकेट लिए और अपने IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

    जानकारी

    बटलर ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, चहल ने झटके सर्वाधिक विकेट

    IPL 2022 में फिलहाल सर्वाधिक रन जोस बटलर (375) ने बनाए हैं। उनके बाद इस सूची में केएल राहुल (265) और फॉफ डु प्लेसिस (250) हैं। गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट चहल (17) ने लिए हैं। वहीं अन्य गेंदबाज कुलदीप(13), नटराजन (12) और ब्रावो (12) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 का है केएल राहुल का औसत, जानें उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस
    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन? खेलकूद
    MI बनाम LSG: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    PBKS बनाम SRH: ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025