LOADING...
IPL 2022: चेन्नई की ओर से ब्रावो ने पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए आंकड़े
ब्रावो ने चेन्नई की ओर से 150 विकेट पूरे किए '

IPL 2022: चेन्नई की ओर से ब्रावो ने पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए आंकड़े

Apr 21, 2022
09:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ड्वेन ब्रावो ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी मौजूदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए IPL करियर में 150 विकेट पूरे किए हैं। इसके साथ ही वह CSK से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। ब्रावो के द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

MI बनाम CSK

ब्रावो ने झटके आज दो विकेट

आज के मुकाबले में ब्रावो ने अपने चार ओवरों में 36 रन देकर दो विकेट लिए। डेनियल सैम्स उनके IPL करियर के 150वां शिकार साबित हुए। CSK की ओर से खेलते हुए ब्रावो ने 127 मैचों में 22.72 की औसत से 150 विकेट पूरे किए हैं। वह लसिथ मलिंगा (मुंबई के लिए 170 विकेट) के बाद किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 150 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

ब्रावो बनाम मुंबई

मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं ब्रावो

ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ अब 21 मैचों में 18.18 की औसत से 33 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर चार विकेट लेना रहा है। वह मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके बाद इस सूची में पीयूष चावला (25) और अमित मिश्रा (25) हैं।

Advertisement

जानकारी

IPL 2022 में ब्रावो का प्रदर्शन

अनुभवी ब्रावो IPL 2022 में भी टीम के लिए विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक सात मैचों में 18.08 की औसत और 3/22 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 12 विकेट ले लिए हैं।

Advertisement

IPL करियर

IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं ब्रावो

ब्रावो IPL में खेलने वाले सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं। वह IPL 2022 में हाल ही में लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने लसिथ मलिंगा (170) को पीछे छोड़ा था। ब्रावो ने अपने करियर में अब तक 158 मैचों में 23.81 की औसत और 8.35 के इकॉनमी रेट से 179 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उन्होंने दो बार मैच में चार विकेट भी लिए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

डेढ़ दशक से अधिक के करियर में ब्रावो ने दुनिया की तमाम टी-20 लीग में हिस्सा लिया है। अब तक खेले 528 टी-20 मैचों में ब्रावो ने सबसे अधिक 581 विकेट लिए हैं। उनके बाद इस सूची में इमरान ताहिर (451) हैं।

Advertisement