NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / LSG बनाम CSK: लखनऊ ने छह विकेट से जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स
    अगली खबर
    LSG बनाम CSK: लखनऊ ने छह विकेट से जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स
    तस्वीर- Twitter/@IPL

    LSG बनाम CSK: लखनऊ ने छह विकेट से जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 31, 2022
    11:38 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सातवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है।

    CSK ने पहले खेलते हुए रॉबिन उथप्पा (50) और शिवम दूबे (49) की मदद से सात विकेट खोकर 210 रन बनाए।

    जवाब में क्विंटन डिकॉक (61) और एविन लुइस (55*) ने अर्धशतक लगाकर जीत दिला दी।

    मैच में बने रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला

    CSK ने उथप्पा और मोईन अली के आक्रामक अंदाज के चलते पॉवरप्ले में एक विकेट खोकर 73 रन बनाए। इसके बाद उथप्पा ने अर्धशतक लगाया और मध्यक्रम में शिवम दूबे ने 30 गेंदों में 49 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। LSG से रवि बिश्नोई (2/24) ने प्रभावित किया।

    जवाब में डिकॉक और राहुल ने 99 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं अंतिम ओवरों में लुइस ने अर्धशतक लगाकर आखिरी ओवर में जीत दिला दी।

    उथप्पा

    उथप्पा ने लगाया 26वां अर्धशतक

    उथप्पा आज रंग में नजर आए और उन्होंने अपने IPL करियर का 26वां अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने लखनऊ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आकर्षक शॉट लगाए।

    क्रीज पर जम चुके उथप्पा 27 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

    इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर में 4,800 रन पूरे किए हैं।

    उपलब्धि

    धोनी ने टी-20 में पूरे किए अपने 7,000 रन

    पारी की 19वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने महज छह गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए और इस बीच अपने टी-20 करियर के 7,000 रन पूरे किए।

    वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले छठे भारतीय बने हैं। बता दें उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा ये कारनामा कर चुके हैं।

    क्विंटन डिकॉक

    क्विंटन डिकॉक और लुइस ने लगाए अर्धशतक

    लखनऊ के लिए पारी की शुरुआत करने आए क्विंटन डिकॉक अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने अपने IPL करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। यह उनका LSG की ओर से पहला अर्धशतक है।

    डिकॉक ने 45 गेंदों में 61 रन बनाए और पारी के 15वें ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस का शिकार बने। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में नौ चौके भी लगाए।

    वहीं एविन लुईस ने 23 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए।

    जानकारी

    सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने ब्रावो

    ड्वेन ब्रावो ने अपने चार ओवरों में 35 रन देकर दीपक हूडा का विकेट लिया। वह IPL में सर्वाधिक विकेट (171) लेने वाले गेंदबाज हो गए हैं। उन्होंने लसिथ मलिंगा (170) को पीछे छोड़ा है।

    रिकार्ड्स

    मैच में बने अन्य रिकार्ड्स

    केएल राहुल ने 26 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। इस बीच उन्होंने अपने 500 चौके भी पूरे कर लिए हैं।

    राहुल और डिकॉक के बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। फिलहाल यह मौजूदा सीजन की सबसे बड़ी पहले विकेट की साझेदारी बन गई है।

    लुइस ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह फिलहाल IPL 2022 में सबसे तेज अर्धशतक बना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: मुंबई के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव, जानें कारण क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: क्या हैं गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: क्या हैं सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं रविचंद्रन अश्विन क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2022: मैदान में 25 प्रतिशत से ज्यादा दर्शकों को मिल सकती है इजाजत इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: चोट के चलते लिमिटेड ओवर्स सीरीज से बाहर हुए केन रिचर्डसन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट विश्व कप: बांग्लादेश को हराकर भारत ने दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकार्ड्स महिला क्रिकेट विश्व कप
    IPL 2022: दिल्ली के तीसरे मैच से खेल सकेंगे एनरिक नोर्खिया इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    DC बनाम CSK: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम CSK: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें दिल्ली कैपिटल्स
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा शिखर धवन का प्रदर्शन? शिखर धवन
    DC बनाम CSK: टॉस जीतकर दिल्ली ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2022

    IPL 2022: क्या हैं लखनऊ की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: क्या हैं कोलकाता नाइटराइडर्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2022: वीजा में देरी के कारण अब तक भारत नहीं आ सके हैं मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: क्या हैं CSK की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025