Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021 का आयोजन दर्शकों के साथ भारत में होगा, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी
खेलकूद

IPL 2021 का आयोजन दर्शकों के साथ भारत में होगा, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी

IPL 2021 का आयोजन दर्शकों के साथ भारत में होगा, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी
लेखन अंकित पसबोला
Feb 15, 2021, 12:51 pm 3 मिनट में पढ़ें
IPL 2021 का आयोजन दर्शकों के साथ भारत में होगा, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी

कोरोना के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पिछला सीजन बिना दर्शकों के UAE में खेला गया था। इस बार IPL 2021 का आयोजन भारत में दर्शकों की उपस्थिति में किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें अभी आगामी लीग के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ​आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

बयान
IPL 2021 भारत में दर्शकों के साथ होगा- सूत्र

BCCI के अधिकारी ने बताया कि 18 फरवरी को होने वाली नीलामी के बाद IPL की तारीख की घोषणा की जाएगी। BCCI के शीर्ष अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, "पिछले कुछ दिनों में बहुत सारी सकारात्मक चीजे हुई हैं। हर गुजरते दिन कोरोना की स्थिति में सुधार के साथ अब एक बात निश्चित है कि IPL 2021 भारत में दर्शकों के साथ होगा। तारीखों, स्थानों और अन्य पहलुओं के बारे में आधिकारिक निर्णय IPL नीलामी के बाद लिया जाएगा।"

IPL 2021 नीलामी
18 फरवरी को होगी नीलामी, 292 खिलाड़ी हैं उपलब्ध

IPL 2021 के लिए नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होनी है, जिसके लिए BCCI ने कुल 292 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इससे पहले IPL की नीलामी के लिए कुल 1,114 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसके बाद BCCI ने खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। नीलामी में कुल 125 विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 164 भारतीय खिलाड़ियों का फैसला भी नीलामी में होना है।

IPL 2021
सीमित मैदानों में खेला जा सकता है अगला IPL

कोरोना के बीच IPL का आगामी सीजन भी सीमित मैदानों में खेला जा सकता है। इसको लेकर अधिकारी ने आगे कहा, "अगर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज दर्शकों के साथ, बिना किसी समस्या के सफल हो पाती है, तो BCCI आगामी IPL में दर्शकों के साथ जाएगा। हम देखेंगे कि क्या मैच सीमित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उन सभी विषयों पर निर्णय अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा।"

जानकारी
सिर्फ तीन मैदानों में आयोजित हुआ था IPL 2020

कोरोना महामारी के बीच IPL 2020, 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच UAE में खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा जमाया था। पिछले सीजन के सभी मैच सिर्फ तीन मैदानों (शारजाह, आबुधाबी और दुबई) में खेले गए थे।

भारत बनाम इंग्लैंड
भारत में हुई है दर्शकों की वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है, जिसमें लगभग 15,000 दर्शक मैदान में लौटे हैं। कोरोना ब्रेक के बाद पहली बार दर्शकों की मैदान में वापसी हुई है। बता दें इससे पहले मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहला मुकाबला बिना दर्शकों के ही खेला गया था। इसके बाद बचे हुए दो टेस्ट और लिमिटेड ओवर सीरीज भी दर्शकों की उपस्थिति में ही खेली जानी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
इंडियन प्रीमियर लीग
क्रिकेट समाचार
IPL नीलामी 2021
ताज़ा खबरें
'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित
'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित मनोरंजन
एजबेस्टन टेस्ट: रूट-बेयरस्टो के अर्धशतकों से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, ऐसा रहा चौथा दिन
एजबेस्टन टेस्ट: रूट-बेयरस्टो के अर्धशतकों से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, ऐसा रहा चौथा दिन खेलकूद
एक बार जरूर ट्राई करें ये हेयर कंडीशनर हैक्स, बेहद खूबसूरत लगेंगे बाल
एक बार जरूर ट्राई करें ये हेयर कंडीशनर हैक्स, बेहद खूबसूरत लगेंगे बाल लाइफस्टाइल
सफल करियर बनाने के लिए इन बातों का करें पालन, जल्द मिलेगी सफलता
सफल करियर बनाने के लिए इन बातों का करें पालन, जल्द मिलेगी सफलता करियर
'महाभारत' पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं एसएस राजामौली
'महाभारत' पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं एसएस राजामौली मनोरंजन
इंडियन प्रीमियर लीग
केएल राहुल की जर्मनी में हुए सफल सर्जरी, वापसी में लग सकते हैं 6-12 हफ्ते
केएल राहुल की जर्मनी में हुए सफल सर्जरी, वापसी में लग सकते हैं 6-12 हफ्ते खेलकूद
मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी करेंगे इंग्लैंड का दौरा, शीर्ष क्लबों के खिलाफ खेलेंगे
मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी करेंगे इंग्लैंड का दौरा, शीर्ष क्लबों के खिलाफ खेलेंगे खेलकूद
IPL को ढाई महीने का विंडो मिलने की ICC के पास शिकायत करेगी PCB
IPL को ढाई महीने का विंडो मिलने की ICC के पास शिकायत करेगी PCB खेलकूद
4-5 हफ्ते में मैदान पर वापसी कर सकते हैं भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर
4-5 हफ्ते में मैदान पर वापसी कर सकते हैं भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर खेलकूद
लंकाशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे वाशिंगटन सुंदर, NCA में कर रहे हैं रिहैब
लंकाशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे वाशिंगटन सुंदर, NCA में कर रहे हैं रिहैब खेलकूद
और खबरें
क्रिकेट समाचार
एजबेस्टन टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी में बनाए 245 रन, इंग्लैंड को दिया 378 का लक्ष्य
एजबेस्टन टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी में बनाए 245 रन, इंग्लैंड को दिया 378 का लक्ष्य खेलकूद
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून के लिए बेयरस्टो समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून के लिए बेयरस्टो समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित खेलकूद
महिला बिग बैश लीग: फिर से मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलेंगी हरमनप्रीत कौर
महिला बिग बैश लीग: फिर से मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलेंगी हरमनप्रीत कौर खेलकूद
दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, बने ये रिकॉर्ड
दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, बने ये रिकॉर्ड खेलकूद
भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित
भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित खेलकूद
और खबरें
IPL नीलामी 2021
IPL 2021: रेटिंग द्वारा जानिए आखिर कितनी मजबूत है सभी टीमें
IPL 2021: रेटिंग द्वारा जानिए आखिर कितनी मजबूत है सभी टीमें खेलकूद
IPL 2021: इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी
IPL 2021: इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी खेलकूद
IPL 2021 नीलामी: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं बिक सके ये खिलाड़ी
IPL 2021 नीलामी: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं बिक सके ये खिलाड़ी खेलकूद
IPL 2021: ये रहे इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी
IPL 2021: ये रहे इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी खेलकूद
IPL 2021: ये रहे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी, 10 करोड़ से ऊपर रही सबकी कीमत
IPL 2021: ये रहे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी, 10 करोड़ से ऊपर रही सबकी कीमत खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022