NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: अय्यर की वापसी के बावजूद दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं पंत- रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL 2021: अय्यर की वापसी के बावजूद दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं पंत- रिपोर्ट
    पंत कर सकते हैं कप्तानी

    IPL 2021: अय्यर की वापसी के बावजूद दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं पंत- रिपोर्ट

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 03, 2021
    07:26 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के बचे हुए सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी ऋषभ पंत ही करते हुए नजर आ सकते हैं।

    बता दें पिछले सीजन में टीम की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर बचे हुए सीजन के लिए फिट हो गए हैं और UAE में टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

    एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    रिपोर्ट

    टीम प्रबंधन अय्यर के साथ कोई मौका नहीं लेना चाहता

    cricbuzz के मुताबिक अय्यर की मौजूदगी के बावजूद पंत टीम की कप्तानी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली का टीम प्रबंधन अय्यर के साथ कोई मौका नहीं लेना चाहता, जिन्होंने मार्च के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

    दूसरी तरफ पंत की कप्तानी में DC ने अच्छा प्रदर्शन किया है। IPL 2021 में पंत की अगुवाई में DC ने आठ मुकाबले खेले और छह जीत के साथ फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर बनी हुई है।

    अय्यर

    अय्यर की कप्तानी में पहली बार फाइनल में पहुंची थी दिल्ली

    अय्यर को IPL 2018 के बीच सीजन में कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में पिछले सीजन में DC की टीम उपविजेता रही थी।

    IPL में अय्यर की कप्तानी की बात करें तो अब तक उन्होंने 41 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 23 में जीत और 18 में हार का सामना करना पड़ा है।

    बता दें IPL 2020 में उनकी कप्तानी में टीम ने 17 में से नौ मैच जीते थे।

    कप्तानी

    अय्यर की गैरमौजूदगी में पंत बने थे कप्तान

    पिछले दो सीजन से दिल्ली की कप्तानी करते आ रहे श्रेयस अय्यर भारत के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए अय्यर के बाएं कंधे में चोट लगी थी।

    ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में पंत को टीम की कमान सौंपी गई थी।

    बता दें टीम में स्टीव स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्या रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद पंत को कप्तान बनाया गया था।

    शेड्यूल

    ऐसा है DC का शेड्यूल

    22 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 07:30 बजे

    25 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दोपहर 03:30 बजे

    28 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 03:30 बजे

    02 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 03:30 बजे

    04 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 07:30 बजे

    08 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 07:30 बजे

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत
    श्रेयस अय्यर
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    क्रिकेट समाचार

    हेडिंग्ले टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को बड़े अंतर से हराया, मैच से निकले ये निष्कर्ष इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अबू धाबी टी-10 लीग: बांग्ला टाइगर्स की कप्तानी करेंगे फाफ डुप्लेसी फाफ डु प्लेसिस
    इंग्लैंड बनाम भारत: कोहली ने किया अतिरिक्त बल्लेबाज उतारने की सलाह को खारिज विराट कोहली
    IPL 2021: लीग में खेल सकेंगे चमीरा और हसरंगा, SLC ने जारी की NOC इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत

    धोनी के विकल्प माने जा रहे ऋषभ पंत अब पानी पीला रहे हैं- आशीष नेहरा महेंद्र सिंह धोनी
    संजू सैमसन के कोच ने बताया क्यों सैमसन की बजाय पंत को मिलती है ज़्यादा प्राथमिकता इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी से अपनी तुलना करने लगे थे पंत, यही चीज उनके खिलाफ गई- एमएसके प्रसाद महेंद्र सिंह धोनी
    IPL में प्रदर्शन के आधार पर पंत और सैमसन का तुलनात्मक विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रेयस अय्यर

    न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला वनडे: श्रेयस अय्यर ने लगाया वनडे क्रिकेट का अपना पहला शतक क्रिकेट समाचार
    इन पांच भारतीय खिलाड़ियों का तय है टी-20 विश्व कप खेलना क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: अय्यर के शतक पर भारी पड़े टेलर, न्यूजीलैंड ने भारत को हराया भारतीय क्रिकेट टीम
    चार नंबर के लिए अब नहीं उठाया जाना चाहिए सवाल, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है- अय्यर क्रिकेट समाचार

    IPL 2021

    शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान हो सकते हैं IPL से बाहर, जानिए कारण क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: बचे हुए मैचों में खेलने को लेकर क्या बोले न्यूजीलैंड के बोल्ट? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: बचा हुआ सीजन नहीं खेलने पर विदेशी खिलाड़ियों की कट सकती है सैलरी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर आश्वस्त फ्रेंचाइजी, UAE के होटलों से कर रही बात इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025