NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    फिलहाल अंकतालिका में शीर्ष पर है दिल्ली

    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 17, 2021
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    स्थगित हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शानदार प्रदर्शन किया था। गत उपविजेता DC ने आठ मुकाबले खेले और छह जीत के साथ फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर है।

    IPL 2021 के बचे हुए सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है, जिसमें DC अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। इस बार श्रेयस अय्यर भी खेलते दिखेंगे।

    DC के शेड्यूल समेत महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    अच्छा प्रदर्शन

    इन खिलाड़ियों ने किया प्रभावित

    शिखर धवन ने IPL 2021 में 54.28 के बेमिसाल औसत से 380 रन बनाए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं।

    वहीं पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पृथ्वी ने 308 रन जबकि पंत ने 213 रन बना लिए हैं।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में आवेश खान ने 16.50 की उम्दा औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

    वहीं कगिसो रबाडा ने सात मैचों में 3/36 के बेस्ट प्रदर्शन के साथ आठ विकेट लिए हैं।

    खराब प्रदर्शन

    इन खिलाड़ियों ने किया निराश

    ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस से DC को काफी उम्मीदें हैं लेकिन वह उस खरे नहीं उतर सके थे। स्टोइनिस ने आठ मैचों में 71 रन बनाए हैं और दूसरी तरफ गेंदबाजी में सिर्फ दो विकेट लिए हैं।

    वहीं अनुभवी स्टीव स्मिथ ने छह मैचों में 34* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 104 रन बनाए हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 111 का रहा है।

    अनुभवी इशांत शर्मा ने तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था।

    शेड्यूल

    ऐसा है DC का शेड्यूल

    22 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7.30 बजे

    25 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दोपहर 3.30 बजे

    28 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 3.30 बजे

    02 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3.30 बजे

    04 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7.30 बजे

    08 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे

    स्क्वाड

    2021 सीजन के लिए यह है DC की टीम

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), कगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, सैम बिलिंग्स, अजिंक्या रहाणे, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, स्टीव स्मिथ, एम. सिद्धार्थ, विष्णु विनोद, ललित यादव, आवेश खान, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रिपल पटेल, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमायर, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, एनरिच नोर्खिया, उमेश यादव, लुकमान मेरिवाला और टॉम कर्रन।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5': नाना पाटेकर नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन थे निर्माताओं की पहली पसंद; क्यों ठुकराया प्रस्ताव?  अमिताभ बच्चन
    ChatGPT हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहें AI चैटबॉट का उपयोग ChatGPT
    लिवर को प्राकृतिक रूप से मजबूती प्रदान कर सकती हैं ये 5 सब्जियां खान-पान
    शेयर बाजार में गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 53 अंक टूटकर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश ने टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया, सीरीज से निकले ये निष्कर्ष बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2021: लीग के बचे मैचों में उपलब्ध रहेंगे मैक्सवेल, स्मिथ समेत प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल हुए स्टुअर्ट ब्रॉड, खेलने पर संदेह इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: दूसरे टेस्ट का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2021, DC बनाम PBKS: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम PBKS: एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: बायो बबल के बावजूद खिलाड़ियों में कैसे फैला कोरोना वायरस? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL स्थगित होने से BCCI को हो सकता है 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान BCCI
    ​'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामांकित हुए बाबर, आंकड़ों में जानिए वनडे और टी-20 करियर क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: मालदीव या श्रीलंका होकर स्वदेश लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, BCCI कर रहा है मदद क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025