NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: धोनी और रोहित का लीग में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें तुलना
    खेलकूद

    IPL 2021: धोनी और रोहित का लीग में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें तुलना

    IPL 2021: धोनी और रोहित का लीग में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें तुलना
    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 19, 2021, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: धोनी और रोहित का लीग में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें तुलना
    IPL के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं धोनी और रोहित

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से शुरू होना है। इस सीजन के दूसरे चरण का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होना है। रविवार को होने वाले इस हाई वोल्टेज मैच में लीग के दो सबसे सफल कप्तान, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने होंगे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के IPL करियर की तुलना करते हैं।

    शानदार रहा है रोहित का IPL करियर

    रोहित IPL में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक 207 मैचों में 31.49 की औसत के साथ 5,480 रन बनाए हैं। वह लीग में अब तक एक शतक और 40 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 का रहा है। रोहित की कप्तानी में MI ने पांच IPL खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीते हैं।

    ऐसा रहा है धोनी का IPL करियर

    धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक CSK और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम से कुल 211 मैचों में 40.25 की औसत और 136.64 की स्ट्राइक रेट से 4,669 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 23 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह लीग में सबसे अधिक (211) मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। फिलहाल धोनी लीग में आठवें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    रोहित, धोनी ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए 4,000 से अधिक रन बनाए हैं

    IPL में धोनी ने CSK की ओर से 181 मैचों में 41.78 की औसत से 4,095 रन बनाए हैं। वह सुरेश रैना (4,650) के बाद CSK की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने CSK के लिए 21 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित ने MI के लिए सबसे अधिक 4,310 रन बनाए हैं। MI के लिए उन्होंने एक शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं।

    एक दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है रोहित और धोनी का प्रदर्शन

    CSK के लिए धोनी, MI के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 36 मैचों में MI के खिलाफ 33.95 की औसत से 679 रन बनाए हैं। इन मैचों में वह 11 बार नाबाद लौटे हैं। दूसरी ओर रोहित, CSK के खिलाफ MI के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने CSK के विरुद्ध सात अर्धशतक की मदद से 752 रन बनाए हैं।

    100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी

    मैच जीतने के मामले में धोनी IPL के सबसे सफल कप्तान हैं। वह 100 से अधिक मैच (115) जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी ने सबसे अधिक मैचों (195) में भी कप्तानी की है। वह एक फ्रेंचाइजी के साथ 100 जीत (CSK: 110) हासिल करने वाले एकमात्र कप्तान भी बने रहे। दूसरी तरफ रोहित ने 123 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 74 में उनकी टीम जीती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना क्रिस गेल
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2021: विराट कोहली और डेविड वार्नर का कैसा रहा है लीग में प्रदर्शन? जानें तुलना विराट कोहली
    अक्टूबर में हो सकती है IPL की नई टीमों की नीलामी क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली

    टी-20 क्रिकेट में कैसी रही है रोहित और कोहली की कप्तानी? रोहित शर्मा
    विराट कोहली की कप्तानी में भारत द्वारा जीती गई यादगार टी-20 सीरीजों पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    आखिर कोहली ने टी-20 से कप्तानी छोड़ने का निर्णय क्यों लिया? भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा को वनडे टीम की उप-कप्तानी से हटवाना चाहते थे कोहली- रिपोर्ट्स रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा

    कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में कैसे रहे हैं कोहली और रोहित? विराट कोहली
    क्या टी-20 विश्व कप के बाद रोहित बनेंगे लिमिटेड ओवर्स में भारतीय टीम के कप्तान? विराट कोहली
    IPL: कप्तान के तौर पर कितने सफल रहे हैं रोहित? जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    ओवल टेस्ट: रोहित ने लगाया विदेश में पहला टेस्ट शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज शरत श्रीधरन बने जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष, मिली बड़ी जिम्मेदारी BCCI
    सुरक्षा कारणों से न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द, आज होना था पहला वनडे पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2021: दूसरे चरण के लिए सभी टीमों में शामिल किए गए खिलाड़ियों पर एक नजर IPL 2021
    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें राजस्थान रॉयल्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023