NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: बतौर कप्तान तीन खिताब जीत चुके हैं धोनी, जानें उनके आंकड़े
    IPL: बतौर कप्तान तीन खिताब जीत चुके हैं धोनी, जानें उनके आंकड़े
    खेलकूद

    IPL: बतौर कप्तान तीन खिताब जीत चुके हैं धोनी, जानें उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    September 12, 2021 | 07:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: बतौर कप्तान तीन खिताब जीत चुके हैं धोनी, जानें उनके आंकड़े
    बतौर कप्तान तीन खिताब जीत चुके हैं धोनी

    विश्व क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शुमार रहे पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) तीन बार चैंपियन बनी है। IPL 2021 के बचे हुए सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है, जिसमें एक बार फिर धोनी की अगुवाई में CSK अपनी दावेदारी पेश करेगी। बतौर कप्तान धोनी के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा है धोनी का IPL करियर

    धोनी ने अपने IPL करियर में अब तक CSK और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम से कुल 211 मैचों में 40.25 की औसत और 136.64 की स्ट्राइक रेट से 4,669 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 23 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह लीग में सबसे अधिक (211) मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। फिलहाल धोनी लीग में आठवें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    IPL में CSK के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धोनी

    IPL में धोनी ने CSK की ओर से 181 मैचों में 4,095 रन बनाए हैं। वह सुरेश रैना (4,650) के बाद CSK की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    धोनी की कप्तानी में तीन बार खिताब जीत चुकी है CSK

    धोनी की कप्तानी में CSK ने IPL 2010 और 2011 में लगातार खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद धोनी के अगुवाई में ही CSK, दो साल के बैन के बाद IPL 2018 की विजेता बनी थी। धोनी पहले ऐसे कप्तान बने थे, जिन्होंने अपने खिताब का बचाव किया था। हालांकि, अब रोहित शर्मा भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2019 और 2020 का खिताब जीता है।

    खिताब के लिहाज से दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं धोनी

    धोनी खिताब के लिहाज से, IPL इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच बार IPL खिताब पर कब्जा जमाया है। ​

    100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी

    धोनी ने IPL में अब तक कुल 195 मैचों (चेन्नई और पुणे के लिए) में कप्तानी की है, जिसमें से 115 मैचों में उनकी टीम जीती है। इस बीच उनका जीत प्रतिशत 59.27 रहा है। वह IPL में 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। वहीं तीन बार IPL का खिताब जीतने के अलावा धोनी की कप्तानी में CSK पांच बार लीग की उपविजेता टीम भी रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: बतौर कप्तान अब तक सफल साबित हुए हैं ऋषभ पंत, जानें आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें दिल्ली कैपिटल्स
    IPL: कप्तान के तौर पर कितने सफल रहे हैं रोहित? जानें आंकड़े रोहित शर्मा
    IPL 2021: सीजन से हटे तीन और इंग्लिश खिलाड़ी, जॉनी बेयरेस्टो भी हैं लिस्ट में शामिल सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम घोषित की, चांदीमल को भी मिला मौका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेयरस्टो की जगह शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया सनराइजर्स हैदराबाद
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: DRS नहीं होने के कारण सुपर लीग का हिस्सा नहीं होगी वनडे सीरीज पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2021: मुंबई इंडियंस का शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें मुंबई इंडियंस

    महेंद्र सिंह धोनी

    पहले 25 टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर पंत और धोनी का तुलनात्मक विवरण क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम का मेंटोर बनते ही धोनी के खिलाफ दर्ज हुआ हितों के टकराव का मामला क्रिकेट समाचार
    जय शाह ने कैसे धोनी को किया राजी? जानें मेंटोर बनने के पीछे की कहानी क्रिकेट समाचार
    एक साल पहले धोनी ने कहा था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, ऐसा रहा उनका सफर भारतीय क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023