अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: इन बल्लेबाजों ने सबसे कम पारियों में पूरे किए हैं अपने 19,000 रन
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 19,000 रन पूरे किए।
उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान ये मुकाम हासिल किया।
इसके साथ ही विलियमसन न्यूजीलैंड की ओर से यह आंकड़ा छूने वाले पहले और विश्व के कुल 16वें बल्लेबाज बने।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 19,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
#1
विराट कोहली
विराट कोहली सबसे कम पारियों में 19,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में यह आंकड़ा छूआ था।
कोहली ने इस समय भी विश्व क्रिकेट में अपना वर्चस्व बरकरार रखा है।
उन्होंने अपने बेमिसाल अंतरराष्ट्रीय करियर में 616 पारियों में 52.36 की औसत के साथ 27,598 रन बना चुके हैं। इस बीच वह 63 शतक और 153 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
#2
सचिन तेंदुलकर
कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। बता दें कि तेंदुलकर ने 432 पारियों में अपने 19,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे।
पूर्व महान बल्लेबाज तेंदुलकर के नाम अब भी विश्व क्रिकेट के तमाम प्रमुख बल्लेबाजी रिकॉर्ड दर्ज हैं।
वह अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 782 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 48.52 की औसत के साथ 34,357 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए थे।
#3
ब्रायन लारा
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 433 पारियों में अपने 19,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे।
लारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंत अपने देश से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया था।
उन्होंने सभी प्रारूप को मिलाकर 521 पारियों में 46.28 की औसत के साथ 22,358 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 53 शतक और 111 अर्धशतक लगाए थे।
#4
केन विलियमसन
विलिमसन ने 440 पारियों में अपने 19,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। वह अब तक 48.66 की औसत के साथ 19,075 रन बना चुके हैं।
पूर्व कीवी कप्तान ने अब तक 48 शतक और 102 अर्धशतक लगाए हैं।
विलियमसन ने इस मामले में जो रूट को पीछे छोड़ा। बता दें कि रूट ने 444 अंतरराष्ट्रीय पारियों में अपने 19,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे।
विलियमसन के बाद कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन रॉस टेलर (18,199) ने बनाए हैं।