NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रिंकू और यशस्वी को मिल सकता है मौका, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रिंकू और यशस्वी को मिल सकता है मौका, जानिए आंकड़े 
    रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मौका मिल सकता है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रिंकू और यशस्वी को मिल सकता है मौका, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 13, 2023
    03:25 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम अब 12 जुलाई से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

    वेस्टइंडीज दौरे पर भारत को 2 टेस्ट मैच, 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं।

    टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के अनुसार, टी-20 सीरीज में यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह नजर आ सकते हैं। ऐसे में आइए दोनों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    मौका

    IPL 2023 में यशस्वी ने कर दिया कमाल 

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में यशस्वी का बल्ला आग उगल रहा था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 14 मुकाबले खेले और 48.08 की शानदार औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए।

    उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े। पूरे सीजन उनके बल्ले से 82 चौके और 26 छक्के निकले।

    उनके इसी प्रदर्शन के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज और टेस्ट सीरीज दोनों के लिए उनके नाम पर चर्चा होने वाली है।

    बल्लेबाजी

    रिंकू का कैसा रहा IPL 2023 में प्रदर्शन?

    IPL 2023 में रिंकू अपनी विस्फोटक पारियों से काफी शोहरत बटोरी। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ यश दयाल के ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर 5 छक्के मारने के बाद तो वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।

    रिंकू ने 14 पारियों में 59.25 की औसत और 149.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 ताबड़तोड़ अर्धशतक भी निकले।

    उनके इस प्रदर्शन को चयनकर्ता नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

    क्रिकेट

    घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है यशस्वी का प्रदर्शन?

    यशस्वी ने 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 67.84 की औसत से 1,845 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 265 रन है।

    लिस्ट-A क्रिकेट में यशस्वी ने 32 मैच में 53.96 की औसत से 1,511 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है। उन्होंने 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।

    टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 57 मैच में 29.77 की औसत से 1,578 रन बनाए हैं।

    घरेलू

    घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है रिंकू का प्रदर्शन?

    रिंकू ने 40 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 59.89 की औसत से 2,875 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 19 अर्धशतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 163 रन है।

    लिस्ट-A क्रिकेट में रिंकू ने 50 मैच में 53.00 की औसत से 1,749 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा है। उन्होंने 1 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।

    टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 89 मैच में 30.48 की औसत से 1,768 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिंकू सिंह
    यशस्वी जायसवाल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    रिंकू सिंह

    IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक अर्जुन तेंदुलकर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी

    यशस्वी जायसवाल

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: उत्तर प्रदेश से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में पहुंची मुंबई क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें दलीप ट्रॉफी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: स्मिथ ने बनाए 155 रन, BGT की 7 पारियों में बनाए थे 145 रन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल, चौथा दिन: लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 6 विकेट, ऐसा रहा पहला सत्र विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर हैं जडेजा, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की घोषित, भारत को मिला 444 रनों का विशाल लक्ष्य  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ICC नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने विराट, सचिन को पीछे छोड़ा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    एशेज सीरीज: अनुभवी मिचेल स्टार्क के सामने लड़खड़ाते हैं इंग्लिश बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े  एशेज सीरीज
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ साझेदारियों के बारे में जानिए  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान क्रिकेट की जिद के आगे झुका विश्व क्रिकेट, जानिए क्या है पूरा मामला  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025