NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ओलंपिक के इतिहास में भारत ने जीते हैं कुल 35 पदक, जानिए सभी विजेताओं की सूची
    अगली खबर
    ओलंपिक के इतिहास में भारत ने जीते हैं कुल 35 पदक, जानिए सभी विजेताओं की सूची
    नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जीता था स्वर्ण पदक (तस्वीर:एक्स/@Neeraj_chopra1)

    ओलंपिक के इतिहास में भारत ने जीते हैं कुल 35 पदक, जानिए सभी विजेताओं की सूची

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 17, 2024
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    पहला मॉडर्न ओलंपिक खेल 1896 में ग्रीस की राजधानी एथेंस में हुआ था। इसके बाद दूसरा संस्करण 1900 में आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय दल ने हिस्सा लिया था।

    ऐसे में भारत ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले सबसे पुराने देशों में से एक है।

    आगामी 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत के 110 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    इस बीच ओलंपिक इतिहास में भारत द्वारा जीते गए सभी पदक विजेताओं के बारे में जानते हैं।

    पदक 

    भारत ने जीते हैं अब तक कुल 35 पदक 

    100 साल से पुराने ओलंपिक इतिहास में भारत ने कुल 35 पदक जीते हैं, जिसमें 10 स्वर्ण, 9 रजत और 16 कांस्य शामिल हैं।

    पदक के लिहाज से भारत के लिए सबसे उपयोगी खेल हॉकी रहा है। दिलचस्प रूप से भारत ने 10 स्वर्ण में से 8 सिर्फ पुरुष हॉकी में ही जीते हैं।

    इसके अलावा मुक्केबाजी, कुश्ती, टेनिस, बैडमिंटन, निशानेबाजी, एथलेटिक्स और भारोत्तोलन में भारत ने पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

    1900 

    पेरिस ओलंपिक 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने जीते थे ऐतिहासिक पदक 

    भारत ने पहली बार 1900 में पेरिस ओलंपिक में भाग लिया, जिसमें नॉर्मन प्रिचर्ड ने एथलेटिक्स में 2 रजत पदक (पुरुषों की 200 मीटर और पुरुषों की 200 मीटर बाधा दौड़) जीते थे।

    वह ओलंपिक में भारत के पहले पदक विजेता बने थे। इसके साथ ही भारत ओलंपिक पदक जीतने वाला पहला एशियाई देश बन गया था।

    प्रिचर्ड देश के लिए एक से अधिक ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय (ब्रिटिश-भारतीय) एथलीट थे।

    1952

    स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत पदक विजेता बने केडी जाधव

    1952 में हुए ओलंपिक में भारत को पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक मिला था जब खसाबा दादासाहेब जाधव ने कुश्ती में इतिहास रचा था।

    पहले उन्हें टीम में नहीं चुना गया था और बाद में पटियाला के महाराजा के कहने पर उन्हें टीम में जगह मिली थी।

    कांस्य पदक जीतने वाले जाधव को दोबारा ओलंपिक में खेलने का मौका नहीं मिल सका और वह महाराष्ट्र पुलिस में नौकरी करने लगे थे।

    हॉकी 

    पुरुष हॉकी में भारत ने जीते कुल 12 पदक

    जहां तक ​​टीम खेल का सवाल है, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में 12 पदक (स्वर्ण-8, रजत-1 और कांस्य-3) जीते हैं।

    इस बीच भारतीय हॉकी दल ने 1928 से 1956 के बीच ओलंपिक में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया था।

    पिछले टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था।

    टोक्यो में कांस्य पदक के लिए मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराया था।

    टेनिस 

    लिएंडर पेस ने जीता है टेनिस का पहला और इकलौता पदक 

    हॉकी को लेकर काफी जोश में रहने वाले देश को टेनिस में रुचि दिलाने का काम लिएंडर पेस ने किया। 1996 अटलांटा ओलंपिक में पेस ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और वहां उन्हें आंद्रे अगासी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

    पेस द्वारा जीता गया कांस्य पदक भारत का पहला और इकलौता ओलंपिक पदक है जो टेनिस से आया है।

    लगातार 3 ओलंपिक से खाली हाथ लौटने के बाद यह पदक आया था।

    भारोत्तोलन

    भारोत्तोलन में कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू ने जीते हैं पदक

    कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने 2000 ओलंपिक में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था। अपने इवेंट में उन्होंने 240 किलो का भार उठाया था।

    मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत का खाता खोला था।

    बता दें कि इन दोनों के अलावा कोई अन्य भारोत्तोलन में कोई अन्य पदक नहीं जीत सके हैं।

    निशानेबाजी 

    इन निशानेबाजों ने जीते हैं पदक

    राज्यवर्धन सिंह राठौर निशानेबाजी में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। वह व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाले भी पहले भारतीय हैं। उन्होंने 2004 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    2012 ओलंपिक में गगन नारंग ने कांस्य और विजय कुमार ने रजत जीता था।

    विजय ने रेपिड फायर पिस्टल 25 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में नारंग ने कांस्य पदक पर निशाना साधा था।

    जानकारी

    अभिनव बिंद्रा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक वाले पहले भारतीय बने 

    2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता था। वह भारत के लिए व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

    सुशील 

    सुशील कुमार ने कुश्ती में जीते 2 पदक 

    2008 में सुशील कुमार ने कुश्ती में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। वह पुरुषों की 66 किग्रा वर्ग में पहले दौर में हार गए लेकिन रेपेचेज के जरिए आगे बढ़ गए।

    भारतीय पहलवान ने कांस्य पदक के मुकाबले में लियोनिद स्पिरिडोनोव को 3:1 से हराया था।

    सुशील ने 2012 में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया था। वह स्वतंत्र भारत में 2 पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

    कुश्ती 

    कुश्ती में इन पहलवानों ने भी जीते पदक

    2012 में पुरुषों के 60 किग्रा भारवर्ग में योगेश्वर ने कांस्य पदक जीता था। उन्होंने उत्तर कोरिया के री जोंग-म्योंग को हराया था।

    2016 में साक्षी मलिक ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था। साक्षी ने कांस्य पदक के लिए मुकाबले में तत्कालीन एशियाई चैंपियन ऐसुलु टाइनीबेकोवा को 8-5 से हराया था।

    2020 में रवि कुमार दहिया ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत और बजरंग ने 65 किग्रा में कांस्य पदक जीता था।

    जानकारी

    बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थी साइना नेहवाल 

    लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने महिला एकल बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर लंदन खेलों में इतिहास रच दिया था। वांग शिन के चोटिल होने के कारण उन्हें कांस्य पदक मिला था। यह बैडमिंटन में भारत का पहला पदक था।

    सिंधु 

    बैडमिंटन में 2 पदक जीतकर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास 

    पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

    वह ओलंपिक का फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं थी। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी थीं।

    सिंधु फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से 3 गेम तक चले मुकाबले में हार गईं थी। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। भा

    नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण 

    टोक्यो ओलंपिक के खत्म होने से एक दिन पहले भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन आया था।

    भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भारत के इतिहास में सिर्फ दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का भाला फेंकते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

    चोपड़ा ने भारत को स्वतंत्रता (1947) के बाद एथलेटिक्स में पहला पदक भी दिलाया। पेरिस ओलंपिक में भी उनसे उम्मीदें रहने वाली हैं।

    मुक्केबाजी

    भारत के इन मुक्केबाजों ने जीते हैं पदक

    इस सदी से पहले तक भारत के पास मुक्केबाजी में एक भी ओलंपिक पदक नहीं था। 2008 में विजेंदर सिंह ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने थे। उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

    उनके अलावा कोई अन्य पुरुष मुक्केबाज कभी पदक नहीं जीत पाया।

    मैरी कॉम ने लंदन में खेले गए 2012 ओलंपिक में 51 किग्रा भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था।

    लवलीना बोरगोहेन ने 2020 के टोक्यो खेलों में कांस्य पदक जीता था।

    पोल

    क्या पेरिस ओलंपिक में भारत 10 से अधिक पदक जीत पाएगा?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024
    नीरज चोपड़ा
    पीवी सिंधु

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार: सेंसेक्स में 900 अंकों की उछाल, क्या है तेजी की वजह? शेयर बाजार समाचार
    रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस वजह से रुका काम रणबीर कपूर
    प्रधानमंत्री मोदी ने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा, कच्छ में महिलाओं ने दिया था उपहार नरेंद्र मोदी
    बेंगलुरु भगदड़: शादी की तैयारी कर रहे युवक की मौत, पानी-पुरी बेचने वाले ने बेटा खोया बेंगलुरु

    ओलंपिक

    अमेरिका को 2024 टी-20 विश्व कप की मेजबानी सौंप सकती है ICC अमेरिका
    ओलंपिक 2024 में हो सकता है इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी का इस्तेमाल, जल्द शुरू होगी टेस्टिंग पेरिस
    चाइनीज ओलंपिक्स ऐप चुरा रही थी यूजर्स का पर्सनल डाटा, डाउनलोड करना अनिवार्य मोबाइल ऐप्स
    2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है ICC इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    पेरिस ओलंपिक 2024

    स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली धाविका पारुल चौधरी कौन हैं? पारुल चौधरी
    पेरिस ओलंपिक में मिलेंगे खास पदक, जड़ा होगा ऐतिहासिक एफिल टावर के लोहे का टुकड़ा ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा संबंधी योजनाओं वाला बैग हुआ चोरी, जानिए पूरा मामला  ओलंपिक
    पहलवान बजरंग पूनिया को लगा झटका, NADA ने अस्थाई तौर पर किया निलंबित  बजरंग पूनिया

    नीरज चोपड़ा

    मिलाप जावेरी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​को नीरज चोपड़ा की बायोपिक में देखने की इच्छा जतायी बॉलीवुड समाचार
    टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के बारे में रोचक बातें एथलेटिक्स
    टोक्यो ओलंपिक 2020 में दर्ज हुए प्रमुख रिकार्ड्स पर एक नजर टोक्यो ओलंपिक
    ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद रैंकिंग में विश्व में दूसरे नंबर पर पहुंचे नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स

    पीवी सिंधु

    ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई पीवी सिंधू बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: जानिए भारतीय बैडमिंटन दल से जुड़ी अहम बातें बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: दीपिका-सिंधु ने जीते अपने-अपने मैच, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन दीपिका कुमारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025