NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 134 पर सिमटा इंग्लैंड, भारत को 195 रनों की बढ़त
    खेलकूद

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 134 पर सिमटा इंग्लैंड, भारत को 195 रनों की बढ़त

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 134 पर सिमटा इंग्लैंड, भारत को 195 रनों की बढ़त
    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 14, 2021, 03:43 pm 0 मिनट में पढ़ें
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 134 पर सिमटा इंग्लैंड, भारत को 195 रनों की बढ़त

    भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की पहली पारी को 134 रनों पर समेटकर भारत ने पहली पारी में 195 रनों की बढ़त बना ली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स (42*) ने सबसे अधिक रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन (5) ने सबसे अधिक विकेट लिए।

    खराब रही इंग्लैंड की शुरुआत

    भारत के 329 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की तीसरी ही गेंद पर ओपनर रोरी बर्न्स आउट हो गए। इशांत शर्मा ने उन्हें पगबाधा आउट किया। शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने 16 के स्कोर पर ही अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया था। दूसरे ओपनर डॉमिनिक सिब्ली 16 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने।

    स्पिनर्स ने किया मेहमानों की नाक में दम

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुरु से ही स्पिनर्स को आक्रमण पर लगा दिया था। टेस्ट डेब्यू कर रहे अक्षर पटेल ने पारी के 11वें ओवर में जो रूट का बड़ा विकेट हासिल किया। लंच से ठीक पहले अश्विन ने डेनिएल लॉरेंस को भी चलता किया। इसके बाद अश्विन ने बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया और इंग्लैंड का स्कोर 52/5 हो गया। अश्विन ने नौवीं बार स्टोक्स को अपना शिकार बनाया है।

    पोप और फोक्स ने की पारी संभालने की कोशिश

    ओली पोप (22) और फोक्स () ने इंग्लैंड की पारी को संभालने का काम किया और छठे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। हालांकि, पोप को मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया। इसके बाद अक्षर पटेल ने मोईन अली (6) को आउट किया और अश्विन ने चायकाल से ठीक पहले ओली स्टोन को चलता करके इंग्लैंड का स्कोर 106/8 कर दिया था।

    इस प्रकार भारत ने बनाए थे 329 रन

    पहले दिन से ही टर्न ले रही पिच पर भारत ने पहली पारी में 329 का स्कोर बनाया था। रोहित शर्मा (161) ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए तो वहीं मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 58 रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारत ने अपने अंतिम चार ओवर केवल 45 रन और अंतिम सात विकेट 81 रनों के भीतर गंवाए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: चेतेश्वर पुजारा चोटिल, BCCI ने दिया अपडेट क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 329 के स्कोर पर सिमटी भारतीय पारी क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने लगाया करियर का सातवां टेस्ट शतक रोहित शर्मा
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: भारत की पहले बल्लेबाजी, अक्षर पटेल कर रहे डेब्यू क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी में इन बल्लेबाजों पर रहेंगी सभी की निगाहें विजय हजारे ट्रॉफी
    दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया, प्रिटोरियस ने लिए पांच विकेट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में महाराष्ट्र की टीम घोषित, केदार जाधव भी शामिल विजय हजारे ट्रॉफी
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: पहले दिन की महत्वपूर्ण चीजों पर एक नजर रोहित शर्मा

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: जो रूट को मौजूदा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं मानते सुनील गावस्कर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट में जो रूट और एलिस्टर कुक के आंकड़े, जानिए दोनों का तुलनात्मक विवरण इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: SG गेंद पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जानिए पूरा मामला भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित के 161 रनों के साथ ऐसा रहा पहले दिन का खेल क्रिकेट समाचार
    BCCI के नए दो किलोमीटर दौड़ टेस्ट में फेल हुए छह भारतीय क्रिकेटर्स- रिपोर्ट BCCI
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकार्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023