NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने लगाया करियर का सातवां टेस्ट शतक
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने लगाया करियर का सातवां टेस्ट शतक

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने लगाया करियर का सातवां टेस्ट शतक

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 13, 2021
    01:46 pm

    क्या है खबर?

    चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगा दिया है।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शून्य के स्कोर पर ही शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा था।

    हालांकि, रोहित ने पारी को संभाला और टेस्ट करियर का सातवां शतक लगाया।

    आइए जानते हैं अब तक कैसी रही है रोहित की पारी और उन्होंने क्या रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

    अर्धशतक

    47 गेंदों में पूरा किया था रोहित ने अर्धशतक

    रोहित ने शुरु से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया था।

    स्टोक्स के एक ही ओवर में रोहित ने पहले छक्का और फिर चौका लगाकर अपने अंदाज जाहिर कर दिए थे।

    पहले उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (21) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की थी।

    रोहित को जैक लीच की गेंद पर एक बार जीवनदान भी मिला था।

    क्या आप जानते हैं?

    भारत में 200 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित

    रोहित शर्मा भारत में 200 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने भारत में 186 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाए हैं। इन दोनों के अलावा कोई अन्य भारत में 150 छक्के भी नहीं लगा सका है।

    शतक

    रोहित ने लगाया भारत के लिए साल का पहला शतक

    रोहित ने लगातार दूसरे साल भारत के लिए साल का पहला शतक लगाया है।

    2010 से लेकर अब तक की बात करें तो रोहित तीन बार साल का पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

    इस अवधि में कोहली ने सबसे अधिक पांच बार साल का पहला शतक लगाया है।

    आपको बता दें कि रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के रूप में यह चौथा शतक लगाया है।

    जानकारी

    इंग्लैंड के खिलाफ तीनो फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने रोहित

    रोहित ने इस शतक के साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है। क्रिस गेल के बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनो फॉर्मेट में शतक लगाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    ओपनिंग रिकॉर्ड

    भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक शतक लगाने वाले ओपनर बने रोहित

    रोहित ने ओपनर के तौर पर भारत के लिए 35वां शतक लगाया है। वह भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक शतक लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने पूर्व महान ओपनर सुनील गावस्कर (34) को पीछे छोड़ा है।

    भारत के लिए सचिन तेंदुलकर (45) ने ओपनर के तौर पर सबसे अधिक शतक लगाए हैं। वीरेन्द्र सहवाग ने भी ओपनर के तौर पर 36 शतक लगाए हैं।

    जानकारी

    पहले सातों टेस्ट शतक भारत में ही लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित

    रोहित पहले सात टेस्ट शतक घर में लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन द्वारा लगाए गए छह शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। वह वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ तीनो फॉर्मेट में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    अन्य रिकॉर्ड्स

    15 महीने बाद रोहित ने लगाया टेस्ट शतक

    रोहित अवे टेस्ट शतक लगाने से पहले अपने घर में दूसरे सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अपने सभी सात टेस्ट शतक घर में लगाए हैं। बांग्लादेश के मोमिनुल हक (10) इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।

    रोहित ने टेस्ट में 15 महीने और आठ पारियों के बाद पहला शतक लगाया है। उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 212 रनों की जोरदार पारी खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे टेस्ट से ही उपलब्ध होंगे बेयरस्टो, इंग्लिश कोच ने किया स्पष्ट ​ क्रिकेट समाचार
    भारत में पिछले छह टेस्ट में जीत नहीं सकी है इंग्लैंड, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं बेन स्टोक्स क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा

    IPL 2020: DC के सामने होगी मुंबई इंडियंस, पढ़ें पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    ये हैं ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों द्वारा खेली गई पांच बेस्ट टी-20 इंटरनेशनल पारियां विराट कोहली
    जल्दबाजी की तो दोबारा चोटिल हो सकते हैं रोहित शर्मा- कोच रवि शास्त्री इंडियन प्रीमियर लीग
    आज ही के दिन रोहित शर्मा ने लगाया था वनडे में अपना पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर

    क्रिकेट समाचार

    कौन हैं बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले काइल मेयर्स? वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' बने ऋषभ पंत, महिला कैटेगिरी से शबनम इस्माइल ने मारी बाजी ऋषभ पंत
    बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज: ढाका में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हुए चोटिल शाकिब बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    अब भारत में क्रिकेट मैचों के प्रसारण के लिए ड्रोन कैमरा का हो सकेगा इस्तेमाल BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पुणे और अहमदाबाद के मैचों में आ सकते हैं दर्शक, BCCI कर रही प्रयास इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय टीम का पहला कोरोना टेस्ट नेगेटिव, साथ रह सकेंगे परिवार क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम में लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलना चाहते हैं चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट समाचार
    इस बार 11 अप्रैल से शुरू हो सकता है IPL- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025