NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 329 के स्कोर पर सिमटी भारतीय पारी
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 329 के स्कोर पर सिमटी भारतीय पारी
    खेलकूद

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 329 के स्कोर पर सिमटी भारतीय पारी

    लेखन Neeraj Pandey
    February 14, 2021 | 12:53 pm 0 मिनट में पढ़ें
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: 329 के स्कोर पर सिमटी भारतीय पारी

    भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 329 पर समाप्त हुई है। पहली पारी में भारत के लिए रोहित शर्मा (161) ने सबसे अधिक रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए। मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत (58*) ने भी शानदार बल्लेबाजी की। आइए जानते हैं कैसी रही भारत की पहली पारी।

    पहले दिन भारत ने बनाए थे 300 रन

    दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा (161) ने बड़ा शतक लगाया था, जिसकी मदद से खेल समाप्त होने तक भारत ने 300/6 का स्कोर बना लिया था। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक पंत (33*) और अक्षर (5*) क्रीज पर मौजूद थे। शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने वापसी दिलाई थी। अजिंक्या रहाणे (67) ने भी रोहित का अच्छा साथ दिया था।

    रोहित और रहाणे के बीच हुई 162 रनों की साझेदारी

    86 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम के लिए रोहित और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। रोहित ने करियर का सातवां और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया। वह इस फॉर्मेट में चौथी बार 150 का स्कोर पार करने में भी सफल रहे। रहाणे ने भी अपनी बल्लेबाजी से भारतीय पारी को स्थिरता देने का काम किया था।

    दूसरे दिन की शुरुआत में लगे झटके

    दूसरे दिन के दूसरे ही ओवर में भारत को दोहरे झटके लगे थे। मोईन अली ने पहले अक्षर को स्टंपिंग कराया और फिर इशांत शर्मा फुलटॉस गेंद पर कैचआउट हो गए।

    पंत ने लगाया छठा टेस्ट अर्धशतक

    दूसरे दिन की शुरुआत में ही दोहरे झटके लगने के बाद पंत ने तेजी के साथ रन बनाने का फैसला लिया। उन्होंने जो रूट को एक छक्का और फिर मोईन को दो चौके लगाकर अपना छठा टेस्ट अर्धशतक लगाया। इसके बाद भी पंत रुके नहीं और उन्होंने मोइन के अगले ओवर में भी एक छक्का लगाया। पंत ने 77 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

    दूसरे दिन केवल 29 रन बना सका भारत

    दूसरे दिन भारतीय टीम केवल 29 रन ही बना सकी और उन्होंने अंतिम चार विकेट गंवा दिए। अंतिम चार विकेट ने कुल 45 रन जोड़े थे जिसमें से पंत ने 36 रन बनाए थे।

    रोहित ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    रोहित शर्मा भारत में 200 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ओपनर के तौर पर रोहित ने भारत के लिए 35वां शतक लगाया है। वह भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक शतक लगाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित पहले सात टेस्ट शतक घर में लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। वह वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ तीनो फॉर्मेट में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    अतिरिक्त रनों के बिना भारत ने बनाया टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर

    इंग्लैंड ने 95.5 ओवर्स की गेंदबाजी की और एक भी अतिरिक्त रन खर्च नहीं किया। भारत द्वारा बनाए गए 329 रन बिना किसी अतिरिक्त रन के टेस्ट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। इससे पहले 1954/55 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 328 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने एक भी अतिरिक्त रन नहीं खर्च किए थे। केवल इन्हीं दो मौकों पर बिना अतिरिक्त के कोई टीम 300 का स्कोर बना सकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने लगाया करियर का सातवां टेस्ट शतक रोहित शर्मा
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: भारत की पहले बल्लेबाजी, अक्षर पटेल कर रहे डेब्यू क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: जो रूट को मौजूदा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं मानते सुनील गावस्कर जो रूट
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी टीम क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी में इन बल्लेबाजों पर रहेंगी सभी की निगाहें विजय हजारे ट्रॉफी
    दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया, प्रिटोरियस ने लिए पांच विकेट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में महाराष्ट्र की टीम घोषित, केदार जाधव भी शामिल विजय हजारे ट्रॉफी
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: पहले दिन की महत्वपूर्ण चीजों पर एक नजर रोहित शर्मा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित के 161 रनों के साथ ऐसा रहा पहले दिन का खेल क्रिकेट समाचार
    BCCI के नए दो किलोमीटर दौड़ टेस्ट में फेल हुए छह भारतीय क्रिकेटर्स- रिपोर्ट BCCI
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: SG गेंद पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जानिए पूरा मामला टेस्ट क्रिकेट
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023