न्यूजीलैंड बनाम भारत: चौथे वनडे मैच का प्रीव्यू, जानिए पिच और मौसम का हाल
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें चौथा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी। आइए मुकाबले से जुड़ी अहम बातों पर नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी
वनडे में दोनों टीमों के बीच 126 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 65 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है। इस बीच 52 मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। 8 मुकाबले बेनतीजा (टाई-1) रहे हैं।
न्यूजीलैंड में दोनों टीमों के बीच 48 मुकाबले हुए हैं। इस बीच 16 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है और 26 मुकाबलों में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है।
5 मैच में बेनतीजा और एक मैच टाई रहा है।
संयोजन
इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है भारतीय टीम
चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते आखिरी 2 मुकाबलों में नहीं खेलेंगे।
उनकी जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे।
वहीं, मोहम्मद सिराज, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
संभावित एकादश: रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
प्लेइंग इलेवन
इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है
न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव कर सकती है। टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल होने, जबकि कुछ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते आखिरी 2 वनडे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
ऐसे में कीवी टीम के सामने इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की चुनौती होगी।
संभावित एकादश: टिम साइफर्ट, विल यंग, फिन एलन, निक केली, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैट हेनरी और ब्रेट रैंडेल।
प्रदर्शन
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
न्यूजीलैंड के लिए यंग ने पिछले 10 मैचों में 212 रन बनाए हैं। वहीं, केली के बल्ले से पिछले 4 मैचों में 52.25 की औसत से 209 रन निकले हैं।
भारत के लिए रोहित ने पिछले 10 मैचों में 55.78 की औसत से 502 रन बनाए हैं। वहीं, कोहली के बल्ले से पिछले 9 मैच में 393 रन निकले हैं।
डफी ने पिछले 7 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। बरार ने पिछले 9 मैच में 15 विकेट लिए हैं।
जानकारी
ऐसा रहेगा मौसम
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, माउंट माउंगानुई में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है। पूरा मुकाबला बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पिच-रिपोर्ट
ऐसी रहेगी बे-ओवल की पिच
माउंट माउंगानुई के बे ओवल की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार मानी जाती है।
यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है। हालांकि, पिच पर गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है।
बीच के ओवरों में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 235 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
जानकारी
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव के द्वारा लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।