NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC ने पैट कमिंस को साल 2023 के लिए चुना 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
    अगली खबर
    ICC ने पैट कमिंस को साल 2023 के लिए चुना 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
    पैट कमिंस बने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ICC ने पैट कमिंस को साल 2023 के लिए चुना 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर'

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 25, 2024
    05:46 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस को 2023 के लिए 'सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना है।

    कमिंस ने अपने साथी खिलाड़ी ट्रेविस हेड, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया है।

    कमिंस ने पिछले साल न केवल टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाया, बल्कि वनडे विश्व कप 2023 का खिताब भी जिताया था।

    उपलब्धियां

    कमिंस के लिए उपलब्धियों भरा रहा था साल 2023

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के लिए साल 2023 उपलब्धियों भरा रहा।

    उन्होंने 24 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 422 रन बनाने के साथ 59 विकेट भी अपने नाम किए थे। इसके अलावा उनके नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप का खिताब भी रहा।

    उन्होंने 11 टेस्ट में 254 रन बनाने के साथ 42 विकेट चटकाए थे। इसी तरह 13 वनडे में 168 रन बनाने के साथ 17 विकेट झटके थे।

    हालांकि, उन्होंने पिछले साल कोई भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला।

    उपलब्धि

    कमिंस यह पुरस्कार जीतने वाले 5वें ऑस्ट्रेलियाई

    कमिंस ICC का यह अवॉर्ड जीतने वाले 5वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने साल 2006 और 2007 में लगातार 2 बार यह पुरस्कार अपने नाम किया था।

    उसके बाद साल 2009 में मिचेल जॉनसन, साल 2013 में माइकल क्लार्क, 2014 में मिचेल जॉनसन और साल 2015 में स्टीव स्मिथ ने यह पुरस्कार अपने नाम किया था।

    कंगारू टीम से केवल पोटिंग और जॉनसन ही 2-2 बार यह खिताब अपने नाम कर पाए हैं।

    सम्मान

    कमिंस ने ICC के ये सम्मान भी किए हासिल

    कमिंस 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीतने से पहले ICC की 'टेस्ट टीम ऑफ द ईयर' में भी जगह बना चुके हैं।

    ICC ने उन्हें उस टीम का कप्तान भी चुना था। उस टीम में कमिंस के अलावा उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क को भी जगह मिली थी।

    इसी तरह ICC ने उन्हें दिसंबर 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड भी दिया था। अब उन्हें यह सम्मान मिला है।

    मलाल

    शानदार प्रदर्शन के बाद भी पुरस्कार जीतने से चूके कोहली

    कोहली ने पिछले साल बल्ले से ऐसा कमाल किया की बड़े-बड़े रिकॉर्ड धराशाई हो गए।

    उन्होंने सभी प्रारूपों में कैलेंडर वर्ष में 2,000 से अधिक रन बनाए थे। उन्होंने 58.51 की औसत से 2,048 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल थे।

    वनडे क्रिकेट में उन्होंने 27 मैचों में 1,377 रन और 8 टेस्ट मैचों में 671 रन बनाए थे। हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन पर कमिंस की उपलब्धियां भारी पड़ गई और वह पुरस्कार से चूक गए।

    प्रदर्शन

    कैसा रहा था जडेजा और हेड का प्रदर्शन? 

    जडेजा ने पिछले साल 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 613 रन बनाने के साथ 66 विकेट भी लिए थे। उन्होंने 7 टेस्ट में 281 रन बनाए और 33 विकेट चटकाए थे।

    इसी तरह 26 वनडे में 309 रन और 31 विकेट, 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 23 रन और 3 विकट लिए थे।

    हेड ने 31 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,698 रन बनाए थे। उन्होंने 12 टेस्ट में 919 रन, 13 वनडे में 570 रन और 6 टी-20 में 209 रन बनाए थे।

    महिला

    महिलाओं में नेट साइवर ब्रंट को मिला यह पुरस्कार

    महिलाओं में इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट को 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया है।

    उन्होंने एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी और चमारी अट्‌टापट्‌टू को पीछे छोडंते हुए ये सम्मान हासिल किया है।

    ब्रंट ने पिछले साल 18 मैचों में 894 रन बनाते हुए 9 विकेट भी लिए थे। इमसें 2 टेस्ट में 137 रन और 1 विकेट, 6 वनडे मैचों में 393 रन और 3 विकेट और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 364 रन बनाने और 5 विकेट शामिल थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    पैट कमिंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्टेडियम का दौरा कर रही ICC की टीम, दिए सुझाव BCCI
    BCCI ने पिछले 5 सालों में आयकर के रूप में चुकाए 4,298 करोड़ रुपये  BCCI
    PCB चीफ अशरफ ने ICC की बैठक में BCCI की राजस्व वृद्धि पर उठाए थे सवाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    विश्व कप 2023 की ट्रॉफी ताजमहल पहुंची, पर्यटकों में लगी सेल्फी लेने की होड़ वनडे विश्व कप 2023

    पैट कमिंस

    एशेज 2023: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े एशेज सीरीज
    एशेज 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  एशेज सीरीज
    एशेज 2023, तीसरा टेस्ट: पैट कमिंस ने 9वीं बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े एशेज सीरीज
    एशेज 2023: पैट कमिंस ने जो रूट को 11वीं बार किया आउट, जानिए आंकड़े जो रूट

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट: हैदराबाद में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं रविचंद्रन अश्विन, जानिए आंकड़े  रविचंद्रन अश्विन
    रणजी ट्रॉफी 2024: निकिन जोस ने प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे हैरी ब्रूक, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: हरियाणा सहित इन टीमों ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025