NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC ने रचिन रविंद्र को चुना 'इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर', शानदार रहा था उनका प्रदर्शन 
    अगली खबर
    ICC ने रचिन रविंद्र को चुना 'इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर', शानदार रहा था उनका प्रदर्शन 
    शानदार रहा था 2023 में रविंद्र का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ICC ने रचिन रविंद्र को चुना 'इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर', शानदार रहा था उनका प्रदर्शन 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 24, 2024
    03:13 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के रचिन रविंद्र को को साल 2023 के 'इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना है।

    रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी, भारत के यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका दिलशान मदुशंका को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है।

    उन्होंने बीते साल वनडे विश्व कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। इस युवा ऑलराउंडर ने विश्व कप के अपने पहले मैच में ही नाबाद शतक लगाया था।

    प्रदर्शन

    साल 2023 में कैसा रहा था रविंद्र का प्रदर्शन? 

    न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज रविंद्र ने पिछले साल वनडे क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।

    उन्होंने 25 वनडे में 41 की औसत और 108.03 की स्ट्राइक रेट से 820 रन बनाए थे। उन्होंने 123 के उच्चतम स्कोर के साथ 3 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े थे।

    उन्होंने 20 पारियों में 18 विकेट भी अपने नाम किए थे। इसी तरह 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 91 रन बनाने के साथ 5 विकेट लिए थे।

    शतक

    रविंद्र ने विश्व कप में लगाए थे 3 शतक 

    रविंद्र ने वनडे विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए वाहवाही लूटी थी। उन्होंने 10 मैचों में 64.22 की औसत और 106.44 की स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए थे।

    उन्होंने 123* रन के उच्चतम स्कोर के साथ टूर्नामेंट में 3 शतक और 2 अर्धशतक जमाए थे।

    वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। विराट कोहली (765), रोहित शर्मा (597) और क्विंटन डिकॉक (594) ने उनसे ज्यादा रन बनाए थे।

    कोएत्जी 

    कोएत्जी ने भी किया था शानदार प्रदर्शन 

    तेज गेंदबाज कोएत्जी ने भी बीते साल बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 3 टेस्ट की 6 पारियों में 21.70 की औसत से 10 विकेट चटकाए थे।

    इसी तरह 14 वनडे में 23.22 की औसत और 6.48 की इकॉनमी से 31 विकेट अपने नाम किए थे। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

    इसी तरह उन्होंने 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6 विकेट झटके थे।

    मदुशंका

    मदुशंका ने पिछले साल चटकाए थे 31 वनडे विकेट

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मदुशंका ने 2023 में 15 वनडे में 24.06 की औसत और 6.09 की इकॉनमी से 31 विकेट चटकाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/80 का रहा था।

    इसी तरह 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 29.41 की औसत और 9.80 की इकॉनमी से 12 विकेट अपने नाम किए थे। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था।

    वह महीश तीक्षणा (37) के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले श्रीलंकाई रहे थे।

    जायसवाल

    कैसा रहा था जायसवाल का प्रदर्शन?

    भारत के सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने 2023 में टेस्ट और टी-20 प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी की थी।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 15 मैच की 14 पारियों में 33.07 की औसत और 159.25 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए थे। इसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।

    उन्होंने 3 टेस्ट की 5 पारियों में 57.60 की औसत से 288 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 171 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रचिन रविंद्र
    ICC अवार्ड्स
    क्रिकेट समाचार
    यशस्वी जायसवाल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रचिन रविंद्र

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    रचिन रविंद्र ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने बनाया साझेदारी का नया रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रचिन रविंद्र ने खेली एक और शानदार पारी, विश्व कप 2023 में बनाया तीसरा 50+ स्कोर  भारतीय क्रिकेट टीम

    ICC अवार्ड्स

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: विराट कोहली ने अक्टूबर महीने के लिए जीता खिताब विराट कोहली
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जोस बटलर सहित ये खिलाड़ी नवंबर महीने के लिए हुए नामांकित क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए जोस बटलर ने जीता पुरस्कार जोस बटलर
    ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: अर्शदीप सिंह सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित अर्शदीप सिंह

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2024: तिलक वर्मा ने जड़ा इस सीजन का दूसरा शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    टेस्ट सीरीज: जॉनी बेयरस्टो का भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: वैभव अरोड़ा ने प्रथम श्रेणी में चौथी बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्राॅफी: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का चौथा शतक, जानिए आंकड़े  रणजी ट्रॉफी

    यशस्वी जायसवाल

    रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने शेयर किए अपने अनुभव, BCCI ने साझा किया वीडियो रुतुराज गायकवाड़
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: डेब्यू कर रहे जायसवाल ने लगाया शतक, धवन-पृथ्वी के क्लब में हुए शामिल  टेस्ट क्रिकेट
    यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में सर्वाधिक गेंदों का सामना करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    डेब्यू टेस्ट में विदेश में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय बने यशस्वी जायसवाल, गांगुली को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025