NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC ने विराट कोहली को चुना 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर', चौथी बार जीता यह पुरस्कार
    अगली खबर
    ICC ने विराट कोहली को चुना 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर', चौथी बार जीता यह पुरस्कार
    विराट कोहली को चुना गया 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ICC ने विराट कोहली को चुना 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर', चौथी बार जीता यह पुरस्कार

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 25, 2024
    05:22 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विराट कोहली को 2023 के लिए 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना है।

    कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है।

    कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 में जोरदार बल्लेबाजी की थी, जिसके चलते भारतीय टीम उपविजेता रही थी। वह चौथी बार इस पुरस्कार को जीतने में सफल हुए हैं।

    आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    उपलब्धि

    10 ICC पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली 

    कोहली को इससे पहले 2012, 2017 और 2018 के लिए भी सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना जा चुका है। वह 4 बार ये सम्मान हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

    इसके साथ-साथ कोहली ने 10 ICC पुरस्कार पूरे कर लिए हैं और वह इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले एकमात्र क्रिकेटर बने हैं।

    कोहली के बाद कुमार संगाकारा और महेंद्र सिंह धोनी ने 4-4 बार ICC पुरस्कार जीते हैं।

    कोहली

    कोहली ने पिछले साल ठोके थे 6 शतक 

    कोहली ने 2023 में वनडे में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था।

    उन्होंने पिछले साल 27 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 72.47 की औसत और 99.13 की स्ट्राइक रेट से 1,377 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 8 अर्धशतक भी जड़े थे।

    विशेष रूप से उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में 11 मैचों में सबसे ज्यादा 765 रन अपने नाम किए। इसी तरह उन्होंने 12 कैच के साथ 1 विकेट भी लिया है।

    वनडे विश्व कप

    विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे कोहली

    कोहली विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2003 संस्करण के 11 मैचों में 61.18 की औसत से कुल 673 रन बनाए थे।

    सचिन के बाद इस सूची में मैथ्यू हेडन (659) और रोहित शर्मा (648) हैं। जोरदार प्रदर्शन के चलते कोहली को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।

    उनसे पहले 2003 में सचिन और 2011 में युवराज सिंह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे।

    प्रदर्शन

    कैसा रहा था गिल और शमी का प्रदर्शन?

    गिल साल 2023 में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने पिछले साल खेले 29 वनडे मैचों में 63.36 की औसत से 1,584 रन बनाए थे।

    शमी ने साल 2023 में 19 वनडे मैच खेले, जिसमें 16.46 की औसत और 5.32 की इकॉनमी रेट से 43 विकेट चटकाए थे।शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में खेले 7 मैचों में 10.70 की औसत और 5.26 की इकॉनमी रेट के साथ सर्वाधिक 24 विकेट चटकाए थे।

    मिचेल

    मिचेल के लिए शानदार बीता था पिछला साल 

    न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने साल 2023 में खेले 26 मैच की 25 पारियों में 52.34 की औसत और 100.24 की स्ट्राइक रेट से 1,204 रन बनाए थे। इसमें 134 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल थे।

    इसी तरह उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाते हुए 9 विकेट अपने नाम किए थे।

    वनडे विश्व कप में उन्होंने 69.00 की औसत से 552 रन बनाए थे।

    महिला

    महिलाओं में चमारी अट्‌टापट्‌टू को मिला ये पुरस्कार 

    महिलाओं में श्रीलंका की चमारी अट्‌टापट्‌टू 'वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया है।

    उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और इंग्लैंड की नेट साइवर ब्रंट को पीछे छोडंते हुए ये सम्मान हासिल किया है।

    अटापट्‌टू ने पिछले साल 8 वनडे मैचों में 415 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 1 विकेट चटकाया था।

    उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 140 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

    जानकारी

    ये सम्मान भी हासिल कर चुकी हैं अट्‌टापट्‌टू 

    इससे पहले अट्‌टापट्‌टू को महिलाओं के बीते साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया था। इसके अलावा उन्हें 2023 की टी-20 टीम का भी कप्तान चुना गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    ICC अवार्ड्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    विराट कोहली

    विराट कोहली नीलामी में आते हैं तो उन्हें 42-45 करोड़ रुपये मिलते- आकाश चोपड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    टेस्ट सीरीज: विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका में कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    टेस्ट सीरीज: विराट कोहली पारिवारिक कारणों से भारत वापस लौटे, रुतुराज गायकवाड़ सीरीज से बाहर  रुतुराज गायकवाड़
    वनडे क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम

    ICC अवार्ड्स

    ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: अर्शदीप सिंह सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित अर्शदीप सिंह
    ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर: बाबर आजम समेत ये खिलाड़ी नामांकित बाबर आजम
    ICC मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर: अब तक किन भारतीयों ने जीता है ये अवार्ड? राहुल द्रविड़
    ICC मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: अब तक किन भारतीयों ने जीता है ये अवार्ड? बेन स्टोक्स

    क्रिकेट समाचार

    चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 20,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  चेतेश्वर पुजारा
    टेस्ट क्रिकेट: हैदराबाद में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं रविचंद्रन अश्विन, जानिए आंकड़े  रविचंद्रन अश्विन
    रणजी ट्रॉफी 2024: निकिन जोस ने प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे हैरी ब्रूक, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025