Page Loader
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?
तस्वीर- iplt20.com

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
May 01, 2022
10:58 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नौवें मैच से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीजन शुरु होने से पहले टीम की कप्तानी छोड़ने वाले एमएस धोनी दोबारा टीम के कप्तान बन गए हैं। आज रात को चेन्नई उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलने उतरेगी और धोनी एक अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। आइए जानते हैं हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन।

प्रदर्शन

हैदराबाद के खिलाफ ऐसा रहा है धोनी का प्रदर्शन

हैदराबाद के खिलाफ धोनी ने अदभुत प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 21 मैचों की 18 पारियों में 60 से अधिक की औसत के साथ 543 रन बनाए हैं। धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 67 के सर्वोच्च स्कोर के साथ पांच अर्धशतक लगाए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 156 की धुंआधार स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ धोनी 32 छक्के लगा चुके हैं।

प्रमुख गेंदबाज

हैदराबाद के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन

हैदराबाद के मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन अदभुत रहा है। भुवनेश्वर के खिलाफ धोनी ने 57 गेंदों में 94 रन बनाए हैं और एक भी बार आउट नहीं हुए हैं। टी. नजराजन के खिलाफ धोनी ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए हैं और एक बार उनके खिलाफ आउट हो चुके हैं। मार्के येंसन के खिलाफ धोनी ने एक ही गेंद खेली है जिस पर वह आउट हुए थे।

बल्लेबाजी

स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं धोनी

धोनी ने स्पिनर्स ने खिलाफ 110.34 की स्ट्राइक-रेट के साथ 1,525 रन बनाए हैं और 36 बार उनका शिकार बने हैं। 2016 से स्पिनर्स के खिलाफ धोनी ने 101.64 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ धोनी ने 152.03 की स्ट्राइक-रेट के साथ 3,328 रन बनाए हैं और 83 बार उनके खिलाफ आउट हुए हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ धोनी ने 148 छक्के लगाए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

धोनी के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है और उन्होंने सात पारियों में 132 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका स्ट्राइक-रेट 133.33 का रहा है और वह एक अर्धशतक लगा चुके हैं।