NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: जडेजा ने छोड़ी CSK की कप्तानी, फिर से धोनी बने कप्तान
    खेलकूद

    IPL 2022: जडेजा ने छोड़ी CSK की कप्तानी, फिर से धोनी बने कप्तान

    IPL 2022: जडेजा ने छोड़ी CSK की कप्तानी, फिर से धोनी बने कप्तान
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2022, 07:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: जडेजा ने छोड़ी CSK की कप्तानी, फिर से  धोनी बने कप्तान
    जडेजा ने छोड़ी कप्तानी

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच रविंद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी है और महेंद्र सिंह धोनी को फिर से टीम की कमान सौंपी गई है। CSK ने बयान जारी करके आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है। बता दें जडेजा को IPL 2022 की शुरुआत से ठीक पहले कप्तान बनाया गया था। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    अपने खेल पर फोकस करने के लिए जडेजा ने छोड़ी कप्तानी

    CSK ने बयान में बताया कि जडेजा ने अपने खेल पर ध्यान लगाने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और धोनी को दोबारा से जिम्मेदारी दी गई है। धोनी ने टीम के भविष्य को देखते हुए जडेजा का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। मौजूदा सीजन में जडेजा ने आठ मैचों में 22.40 की औसत से सिर्फ 112 रन बना सके हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में 8.19 की इकॉनमी रेट से सिर्फ पांच विकेट ले सके थे।

    जडेजा की कप्तानी में ऐसा रहा प्रदर्शन

    जडेजा की कप्तानी में CSK ने मौजूदा सीजन में आठ मैच खेले, जिसमें से सिर्फ दो में उन्हें जीत मिली है जबकि आठ में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2022 में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ ही मैच जीतने में सफल रही है। अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही CSK का अगला मुकाबला 01 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    CSK ने जडेजा को सबसे अधिक 16 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। उनके बाद धोनी को 12 करोड़ और रुतुराज गायकवाड़ को छह करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया गया था। इनके अलावा मोईन अली आठ करोड़ रुपये (विदेशी) में रिटेन हुए थे।

    100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी

    धोनी ने IPL में अब तक कुल 204 मैचों (चेन्नई और पुणे के लिए) में कप्तानी की है, जिसमें से 121 मैचों में उनकी टीम जीती है जबकि 82 में हार मिली है। इस बीच उनका जीत प्रतिशत 59.60 रहा है। वह IPL में 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में CSK ने IPL के चार खिताब के अलावा दो बार चैंपियंस लीग भी जीती है।

    धोनी की कप्तानी में चार खिताब जीत चुकी है CSK

    धोनी की कप्तानी में CSK सबसे अधिक नौ बार IPL फाइनल खेलने वाली टीम है। CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में इस लीग का खिताब जीता था और लीग में दूसरे सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। धोनी की कप्तानी में ही लगातार दो साल खिताब जीतने वाली CSK पहली टीम थी और उनके रिकॉर्ड को 2020 में मुंबई इंडियंस ने बराबर किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रविंद्र जडेजा
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेन्द्र सिंह धोनी

    ताज़ा खबरें

    वायरल वीडियो: बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी के निर्देशों पर लगाए गए स्टीकर, युवक ने हटाए बेंगलुरु मेट्रो
    20 फरवरी को होगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए हेडकोच की नियुक्ति- BCB अध्यक्ष बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश प्रीमियर लीग: रुबेल हुसैन बने लीग में 100 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बांग्लादेश प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश प्रीमियर लीग: 2024 संस्करण के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को नहीं मिल रहा स्लॉट बांग्लादेश प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच BCCI
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर टकराव की संभावना- रिपोर्ट  BCCI
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग

    रविंद्र जडेजा

    रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर दर्ज की सत्र की दूसरी जीत, जानिए अन्य परिणाम रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा का लगभग 5 महीने बाद मैदान में वापसी पर कैसा रहा प्रदर्शन? रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में लिए सात विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: नागालैंड हार के करीब, जडेजा को मिला सिर्फ एक विकेट रणजी ट्रॉफी

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा महिला इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक रणजी ट्रॉफी

    महेन्द्र सिंह धोनी

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, विश्व कप का होंगे हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023