रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की चुनौती होने वाली है।
यह बड़ा मुकाबला 27 जून को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 92 रन की जोरदार पारी खेली थी।
रोहित की टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
इंग्लैंड के विरुद्ध 35 की औसत से रोहित ने बनाए हैं रन
रोहित का इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहा है।
मौजूदा भारतीय कप्तान ने इस टीम के विरुद्ध 15 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 34.16 की औसत और 138.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 410 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। नाबाद 100 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
वह विराट कोहली (639) के बाद इस टीम के विरुद्ध दूसरे सर्वाधिक रन वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
टी-20 विश्व कप
टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन
रोहित टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 3 पारियों में 45.50 की औसत और 131.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 91 रन बनाए हैं।
2009 संस्करण में उन्होंने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए थे।
2012 में उन्होंने 33 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए थे।
2022 के संस्करण में रोहित ने 28 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाए थे।
बनाम इंग्लैंड
इंग्लैंड के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन
क्रिस जॉर्डन के खिलाफ रोहित ने 4 पारियों में 33 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 1 बार आउट हुए हैं।
रोहित ने आदिल राशिद के खिलाफ 49 गेंदों पर 60 रन बनाए हैं। इस इंग्लिश लेग स्पिनर ने 1 बार उन्हें आउट किया है।
जोफ्रा आर्चर के विरुद्ध रोहित ने 15 गेंदों में 14 रन बनाए हैं। इस बीच आर्चर ने रोहित का विकेट 1 बार लिया है।
2024
मौजूदा संस्करण में अब तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं रोहित
टी-20 विश्व कप 2024 में रोहित ने 6 पारियों में 38.20 की औसत और 159.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 191 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 37 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए थे।
उन्होंने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विरुद्ध 41 गेंदों पर 92 रन बनाए थे।
आंकड़े
टी-20 विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं रोहित
रोहित टी-20 विश्व कप के सभी संस्करण में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी हैं।
उन्होंने अब तक 45 मैचों में 33.18 की औसत से 1,154 रन बनाए हैं, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल है। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन रहा है। वह टी-20 विश्व कप में फिलहाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
बता दें कि भारत के कोहली ने 33 मैचों में 60.35 की औसत के साथ 1,207 रन बनाए हैं।