Loading...
अर्शदीप सिंह का PBKS के लिए कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
PBKS से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं अर्शदीप (तस्वीर: एक्स/@IPL)

अर्शदीप सिंह का PBKS के लिए कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Nov 12, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अर्शदीप सिंह की जगह पर हार्दिक पांड्या (ट्रेड के जरिए) को अपने साथ छोड़ा है। इसके साथ ही अर्शदीप का PBKS के साथ सफर समाप्त हो गया। उन्होंने इस लीग में अपने सभी मैच PBKS की ओर से ही खेले हैं। वह अब जसप्रीत बुमराह के साथ MI में गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बीच अर्शदीप के IPL में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

8 सीजन PBKS का हिस्सा रहे थे अर्शदीप

अर्शदीप 8 सीजन तक PBKS के साथ रहने के बाद MI से जुड़े हैं।

उन्होंने 2019 में PBKS की ओर से ही IPL में डेब्यू किया था और जल्द ही लीग के प्रमुख तेज गेंदबाजों में अपनी पहचान बनाई।

अर्शदीप ने 96 मैचों में 28.02 की औसत के साथ 111 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 9.18 की रही है।

वह IPL में एक पारी में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

PBKS 

PBKS से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं अर्शदीप 

नई गेंद से विकेट निकालने और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने में अर्शदीप की खास भूमिका रही है।

वह PBKS के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह PBKS की ओर से टी-20 क्रिकेट में 100+ विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

उनके बाद पीयूष चावला ने 87 मैचों (2008-2013) में 26.63 की औसत और 7.52 की इकॉनमी रेट से 84 विकेट लिए थे।

संदीप शर्मा ने इस टीम से खेलते हुए 73 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT

सूची 

PBKS की ओर से 5 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे अर्शदीप 

IPL 2021 में PBKS से खेलते हुए अर्शदीप ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ घातक गेंदबाजी की थी।

उन्होंने दुबई में खेले गए मैच में 32 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए थे।

वह IPL में PBKS की ओर से खेलते हुए 5 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे।

उनसे पहले दिमित्री मस्कारेनहास (5/25 बनाम पुणे वारियर्स, 2012) और अंकित राजपूत (5/14 बनाम SRH, 2018) ऐसा कारनामा कर चुके थे।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

पिछले 2 सीजन में अर्शदीप का प्रदर्शन 

IPL 2025 में अर्शदीप PBKS की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। तब उन्होंने 14 मैचों में 24.66 की औसत और 8.88 की इकॉनमी रेट के साथ 21 विकेट लिए थे।

वह पिछले सीजन में नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

उन्होंने IPL 2026 में 14 मैचों में 38.64 की औसत और 10.20 की इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT