NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा
    अगली खबर
    एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक  पर किया कब्जा
    भारत ने जापान को हराया (तस्वीर: ट्विटर/@sports_odisha)

    एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 01, 2022
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    जकार्ता में खेले जा रहे एशिया कप 2022 हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। भारत की ओर से इकलौता गोल राजकुमार पाल ने किया, जो कि निर्णायक साबित हुआ।

    इससे पहले बुधवार को सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने कोरिया के खिलाफ 4-4 से ड्रा खेला था और फाइनल में जाने का मौका गंवा दिया था।

    इस मैच पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    भारत ने पहले क्वार्टर में ही किया गोल

    भारत ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले के पहले क्वार्टर में ही गोल कर बढ़त हासिल कर ली।

    एक बार बढ़त बनाने के बाद भारत ने डिफेन्स में मजबूत खेल दिखाया और विपक्षी खिलाड़ियों के कई प्रयासों को विफल कर दिया।

    भारत ने पूरे मैच में 47 प्रतिशत गेंद अपने कब्जे में रखी। वहीं दूसरी तरफ जापान ने 53 प्रतिशत गेंद को अपने पास रखने में सफलता हासिल की।

    ट्विटर पोस्ट

    हॉकी इंडिया का ट्वीट

    Let us applaud the young Indian Team for their outstanding performance in the Hero Asia Cup 2022, Jakarta, Indonesia for winning a Bronze. 🥉

    We are proud of this team 💙#IndiaKaGame #HockeyIndia #MatchDay #INDvsJPN @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/ptTFDJo7Y5

    — Hockey India (@TheHockeyIndia) June 1, 2022

    प्रदर्शन

    एशिया कप 2022 में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

    भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि जापान के खिलाफ भारत को 2-5 से शिकस्त मिली थी।

    इसके बाद भारत को सुपर-4 में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मैच में कम से कम 15-0 के अंतर से जीत की दरकार थी और भारत ने 16-0 से मैच जीत लिया था।

    वहीं सुपर-4 में भारत ने जापान को 2-1 से हराया जबकि मलेशिया और कोरिया से ड्रा खेला था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीन बार (2003, 2007 और 2017) एशिया कप जीता है। गत चैंपियन भारत इस बार खिताब का बचाव नहीं कर सका है और तीसरे स्थान पर रहा है।

    आंकड़े

    भारत से दिप्सन टिर्की ने किए सर्वाधिक गोल

    भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल दिप्सन टिर्की ने किए। उन्होंने सात मैचों में पांच गोल दागे। वहीं राजभर पवन ने सात मैच में चार गोल किए।

    टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कुल 29 गोल किए, जिसमें 13 गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए देखने को मिले।

    फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल मलेशिया के रहीम रजी ने किए हैं। उन्होंने सात मैचों में 13 गोल किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने की विजयी शुरुआत, चीन ने इंग्लैंड को चौंकाया हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत बनाम बेल्ज़ियम मुकाबला ड्रॉ, कनाडा ने भी अफ्रीका से खेला ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटा, फ्रांस बनाम स्पेन मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी समाचार

    भारतीय हॉकी टीम

    आज से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप, जानिये भारतीय टीम का इतिहास और अन्य जानकारियां पाकिस्तान समाचार
    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    FIH मेल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह हॉकी समाचार
    भारतीय हॉकी टीम ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, अर्जेंटीना को छोड़ा पीछे हॉकी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025