NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में इन बल्लेबाजों ने खेली 5 सबसे बड़ी पारियां 
    अगली खबर
    IPL 2025 में इन बल्लेबाजों ने खेली 5 सबसे बड़ी पारियां 
    अभिषेक ने PBKS के खिलाफ लगाया था शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में इन बल्लेबाजों ने खेली 5 सबसे बड़ी पारियां 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 03, 2025
    11:54 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए मिले 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS की टीम 184/7 का स्कोर ही बना सकी।

    इसके साथ ही RCB ने पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है।

    इस सीजन में कुछ शानदार पारियां देखने को मिली हैं।

    इस बीच IPL 2025 में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियों पर एक नजर डालते हैं।

    #1 

    अभिषेक शर्मा (141 रन, SRH बनाम PBKS)

    अभिषेक शर्मा PBKS के खिलाफ 55 गेंदों में खेली 141 रन की पारी की बदौलत IPL के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

    उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा था। राहुल ने IPL 2020 में PBKS के लिए खेलते हुए RCB के खिलाफ 132* रन बनाए थे।

    इसी तरह अब अभिषेक SRH के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं

    #2 

    ऋषभ पंत (118* रन, LSG बनाम RCB)

    IPL 2025 के 70वें मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ शतक लगाया।

    वह 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 118 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

    यह उनके IPL करियर का सिर्फ दूसरा शतक रहा।

    पंत अब LSG की ओर से शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले केएल राहुल (2 शतक), क्विंटन डिकॉक, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस LSG की ओर से शतक जड़ चुके थे।

    #3 

    मिचेल मार्श (117 रन, LSG बनाम GT)

    LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 64वें मैच में GT के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

    उन्होंने 64 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 117 रन बनाए।

    यह मौजूदा सीजन में उनकी छठी 50+ रन की पारी रही थी।

    मार्श एक IPL सीजन में LSG से संयुक्त रूप से सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने राहुल की बराबरी की है। बता दें कि राहुल ने 2022 में 6 पारियों में 50+ स्कोर किए थे।

    #4 

    केएल राहुल (112* रन, DC बनाम GT)

    IPL 2025 के 60वें मैच में DC के राहुल ने GT के खिलाफ जोरदार शतकीय पारी खेली थी। यह उनके IPL करियर का 5वां शतक रहा था।

    उस मैच में राहुल ने 65 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए थे।

    राहुल IPL में 3 टीमों से खेलते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    वह इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रतिनिधित्व करते हुए शतक जड़ चुके हैं।

    #5 

    साई सुदर्शन (108* रन, GT बनाम DC)

    IPL 2025 के 60वें मैच में GT के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने DC के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी।

    बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन 61 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर नाबाद रहे थे। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक रहा था।

    उनकी इस पारी की मदद से GT ने जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    अभिषेक शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में इन बल्लेबाजों ने खेली 5 सबसे बड़ी पारियां  IPL 2025
    IPL 2025: इन 5 बड़े विवादों के कारण चर्चा में रहा यह संस्करण  IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने जीता अपना पहला खिताब, ऐसा रहा टीम का सफर IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम  साई सुदर्शन

    IPL 2025

    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  पैट कमिंस
    IPL 2025 में कैसा रहा KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    IPL 2025: KKR के ऑलराउंडर सुनील नरेन का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    अभिषेक शर्मा

    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 2,500 रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    क्रिकेट समाचार

    GT बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए 7,000 रन, 300 छक्के भी जड़े  रोहित शर्मा
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    IPL 2025, एलिमिनेटर: MI ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह IPL 2025
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    IPL के इतिहास में 100 रन के अंदर सर्वाधिक बार ऑल आउट होने वाली टीमें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सुपर ओवर में कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2025
    IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  IPL 2025
    IPL: किसी एक टीम के लिए 2,000+ रन बनाने के साथ-साथ 100+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी  IPL रिकॉर्ड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025