NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े
    पंत ने खेली जोरदार पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    May 27, 2025
    09:49 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 70वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक रहा।

    इसके साथ-साथ यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली सिर्फ दूसरी 50+ रन की पारी रही।

    उनकी पारी की मदद से LSG ने पहले खेलते हुए 227/3 का स्कोर बनाया।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    जोरदार रही पंत की पारी 

    LSG ने जब अपना पहला विकेट 25 रन पर खोया, तब पंत क्रीज पर आए।

    उन्होंने इकाना स्टेडियम में आज अच्छी लय में बल्लेबाजी की और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    तेजी से रन बटोरते हुए उन्होंने 54 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया

    वह 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 118 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उन्होंने मार्श के साथ मिलकर 152 रन भी जोड़े।

    जानकारी

    RCB के खिलाफ 5वां 50+ स्कोर 

    पंत ने RCB के खिलाफ अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 ही पारियों में उन्होंने 500 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने RCB के विरुद्ध इस शतक से पहले 4 अर्धशतक लगाए थे।

    विकेटकीपर 

    पंत ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    पंत ने आज नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। वह IPL इतिहास के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हुए, जिन्होंने नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर, 2 या अधिक शतक लगाए हैं।

    बता दें कि एबी डिविलियर्स (3), संजू सैमसन (3), सूर्यकुमार यादव (2) और हेनरिक क्लासेन (2) इस सूची में शामिल हैं।

    पंत अब RCB के खिलाफ शतक लगाने वाले LSG के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    जानकारी

    LSG से शतक जड़ने वाले 5वें बल्लेबाज बने पंत 

    पंत अब LSG की ओर से शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बने। उनसे पहले राहुल (2 शतक), डिकॉक, मार्श और मार्कस स्टोइनिस LSG की ओर से शतक जड़ चुके हैं।

    आंकड़े 

    ऐसा रहा है पंत का IPL करियर 

    पंत ने अब तक IPL में कुल 125 मुकाबले खेले और इसकी 123 पारियों में लगभग 35 की औसत से 3,553 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है।

    मौजूदा सीजन में उन्होंने 13 पारियों में 24.45 की औसत के साथ 269 रन बनाए हैं। इस पारी से पहले उन्होंने IPL 2025 में बेहद निराश किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषभ पंत
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2025

    ताज़ा खबरें

    क्यों सूर्य का रंग पृथ्वी से पीला आता है नजर?  सौरमंडल
    पानी में डूबी सड़कों पर कार चलाने के हैं कई नुकसान, बरतें ये सावधानियां  कार
    विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए 9,000 रन पूरे किए, हासिल की ये उपलब्धि विराट कोहली
    IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत

    भारत बनाम बांग्लादेश: ऋषभ पंत से भिड़े लिटन दास, देखें जोरदार बहस का वीडियो  भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा पहला शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2025: ऋषभ पंत फिर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आएंगे नजर- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    LSG बनाम DC: केएल राहुल IPL में सबसे तेज 5,000 रन वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम DC मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: बतौर कप्तान खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर नजर, एक ने जड़े 172 रन टी-20 क्रिकेट
    टेस्ट क्रिकेट: ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए में जड़ा सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: GT बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: GT बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025