Page Loader
GT बनाम CSK: क्वालीफायर 1 से पहले धोनी ने नेट्स में लगाए बड़े-बड़े छक्के
पहले क्वालीफायर में आज गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होना है (तस्वीर: ट्विटर/@ChennaiIPL)

GT बनाम CSK: क्वालीफायर 1 से पहले धोनी ने नेट्स में लगाए बड़े-बड़े छक्के

May 23, 2023
04:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के पहले क्वालीफायर में आज गुजरात टाइटंस (GT) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होना है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट हासिल करेगी, वहीं हारने वाली टीम के पास खिताबी मुकाबले में पहुंचने का एक और मौका होगा। इस अहम मैच से पहले CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट्स पर बड़े-बड़े शॉट लगाते नजर आए।

आंकड़े

इस सीजन धोनी का प्रदर्शन

CSK के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर वीडियो में धोनी को दमदार शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है। धोनी ने मौजूदा सीजन में कुछ छोटी मगर अहम पारियां खेली हैं। IPL 2023 में धोनी ने 14 मैच की 10 पारियों में 51.50 की औसत और 190.74 के स्ट्राइक-रेट से 103 रन बनाए हैं। इस सीजन वह अब तक 3 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 32 रन है।

ट्विटर पोस्ट

देखिए वीडियो