Page Loader
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता का कोरोना से हुआ निधन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता का कोरोना से हुआ निधन

May 12, 2021
04:13 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कॉमेंटेटर आरपी सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह का आज दोपहर कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। आरपी के पिता पिछले कुछ समय से कोरोना की जंग लड़ रहे थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें बीते सोमवार को पीयूष चावला के पिता भी कोरोना की लड़ाई हार गए थे। आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

ट्विटर पोस्ट

आरपी सिंह द्वारा किया गया ट्वीट

ट्वीट

आज 12 बजे हुआ निधन, आरपी ने दी जानकारी

आरपी ने अपने पिता के निधन की जानकारी ट्विटर के जरिए दी हैं। इस बारे में उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'बड़े दुःख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता शिव प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित होने के बाद आज 12 बजे स्वर्ग सिधार गए हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारे पिता को अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें।'

जानकारी

पिता की देखभाल के लिए आरपी ने कमेंट्री से लिया था नाम वापस

आरपी सिंह ने स्थगित हो चुकी IPL 2021 की कमेंट्री से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने अपने पिता की देखभाल करने के लिए यह फैसला लिया था।

कोरोना संक्रमण

पीयूष और सकारिया के पिता भी गंवा चुके हैं कोरोना से जान

भारतीय स्पिनर पीयूष चावला के पिता प्रमोद चावला का कोरोना संक्रमण से सोमवार की सुबह को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहे प्रमोद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। IPL में RR के लिए इसी सीजन अपना डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता की भी इस खतरनाक वायरस ने जान ले ली है। इससे कुछ महीने पहले सकारिया के भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी।

ताजा आंकड़े

कोरोना से बेहाल है भारत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,48,421 नए मामले सामने आए और 4,205 मरीजों की मौत हुई। लगातार तीसरे दिन दैनिक मामलों में कमी देखी गई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,33,40,938 हो गई है। इनमें से 2,54,197 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दूसरे दिन कम होकर 37,04,099 हो गई है।