रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भव्य शादी के लिए उदयपुर रवाना, सामने आया वीडियो
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने थे। 22 फरवरी को आखिरकार उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि कर दी जिसे उन्होंने 'विरोश की शादी' नाम दिया है। अपनी भव्य शादी के लिए रश्मिका और विजय राजस्थान के उदयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों सितारों को हवाई अड्डे पर देखा गया है।
वीडियो
हवाई अड्डे पर रश्मिका और विजय दिखे अलग-अलग
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में, रश्मिका और विजय को अलग-अलग हवाई अड्डे से अंदर जाते हुए देखा गया। इस मौके पर अभिनेता ने लेदर जैकेट के साथ सफेद शर्ट पहन रखी थी, जबकि रश्मिका भी मैचिंग करते हुए ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहने दिखीं। उन्होंने धूप का चश्मा पहना हुआ था और उनके चेहरे की रौनक देखने लायक थी। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
घोषणा
रश्मिका और विजय ने की आधिकारिक घोषणा
22 फरवरी को रश्मिका और विजय ने पहली बार अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम इस शादी को 'विरोश की शादी' का नाम देना चाहेंगे, यह नाम रश्मिका और विजय के फैंस ने दिया था। हमारे प्यारे दोस्तों, इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ भी चुनते- आप पहले से ही हमारे साथ थे।' खबरों के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बधेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
And it’s finally official! 💍❤️ Bursting with joy for our favorite duo – the much-awaited #Virosh era is here! From on-screen magic to real-life forever, you two deserve every bit of this happiness. Congratulations @iamRashmika & @TheDeverakonda – wishing you a lifetime of love,… pic.twitter.com/d0ySJGDak4
— Rashmika Trends (@RashmikaTrends) February 22, 2026