LOADING...
इंग्लैंड बनाम भारत: साई सुदर्शन ने डेब्यू में शून्य पर आउट होकर बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स 
साई सुदर्शन खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इंग्लैंड बनाम भारत: साई सुदर्शन ने डेब्यू में शून्य पर आउट होकर बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स 

Jun 20, 2025
07:17 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में साई सुदर्शन को डेब्यू का मौका मिला, लेकिन उनके लिए यह शुरुआत बिल्कुल भी यादगार नहीं रही। अपनी पहली ही पारी में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। डेब्यू करते समय शून्य पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए निराशाजनक होता है और इसी के साथ उनके नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स भी दर्ज हो गए। आइए उनपर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

ये रिकॉर्ड्स सुदर्शन ने किए अपने नाम 

सुदर्शन इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू पर शून्य पर आउट होने वाले लगातार दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2018 में हनुमा विहारी द ओवल में खाता नहीं खोल सके थे। खास बात यह है कि सुदर्शन पिछले 25 सालों में भारत के पहले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज (क्रम 1 से 3) हैं, जो डेब्यू टेस्ट में शून्य पर आउट हुए हैं। 1999 में देवांग गांधी मोहाली टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे।

डेब्यू

40 साल बाद किसी भारतीय ने किया लीड्स में डेब्यू 

सुदर्शन ने लीड्स में टेस्ट डेब्यू कर खास उपलब्धि अपने नाम की है। वह लगभग 40 साल बाद इस मैदान पर टेस्ट डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह मौका 1986 में चंद्रकांत पंडित को मिला था, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में डेब्यू किया था। तब से अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी को इस मैदान पर टेस्ट करियर शुरू करने का अवसर नहीं मिला था। सुदर्शन ने यह दुर्लभ रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ऐसे आउट हुए सुदर्शन 

Advertisement