Page Loader
IPL: चहल ने किया खुलासा, कहा- एक खिलाड़ी ने मुझे 15वीं मंजिल से लटकाया था
तस्वीर- Twitter/@yuzi_chahal

IPL: चहल ने किया खुलासा, कहा- एक खिलाड़ी ने मुझे 15वीं मंजिल से लटकाया था

Apr 08, 2022
01:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) से खेल रहे युजवेंद्र चहल ने दिल दहला देने वाला किस्सा साझा किया है। चहल ने खुलासा किया है कि IPL 2013 के दौरान उन्हें एक खिलाड़ी ने नशे की हालत में 15वीं मंजिल की बालकनी में लटका दिया था। हालांकि, चहल ने उस खिलाड़ी के नाम की जानकारी नहीं दी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

घटना

नशे में खिलाड़ी ने मुझे बालकनी पर लटका दिया- चहल

चहल ने RR के अपने साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और करुण नायर से बातचीत में इस घटना को साझा किया है। चहल के बताया कि यह घटना 2013 में हुई थी जब वह मुंबई इंडियंस कैंप का हिस्सा थे। उन्होंने कहा, 'मैच के बाद बेंगलुरु में गेट-टुगेदर हुआ। तो वहां एक खिलाड़ी थे, जो शराब के नशे में थे और मैं उनका नाम नहीं लूंगा। वो खिलाड़ी मुझे बाहर ले गए और उन्होंने मुझे बालकनी पर लटका दिया।'

जानकारी

चहल ने मुंबई से किया था अपना IPL डेब्यू

बता दें चहल ने अपना IPL डेब्यू मुंबई इंडियंस से किया था। उन्हें IPL 2013 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका था, जिसमें उन्होंने बिना विकेट लिए 34 रन दिए थे।

बयान

अगर मेरी ग्रिप छूट जाती तो, मैं 15वीं मंजिल पर था- चहल

चहल ने आगे बताया कि वह घटना इतनी भयानक थी कि वह 15वें मंजिल से गिर भी सकते थे। उन्होंने आगे कहा, 'मेरे हाथ उसके गले पर लिपटे हुए थे। अगर मेरी ग्रिप छूट जाती तो, मैं 15वीं मंजिल पर था। अचानक वहां मौजूद बहुत से लोग आए, उन्होंने इस पूरी स्थिति को संभाला। मैं बेहोश सा हो गया था, मुझे लोगों ने पानी दिया। उस दिन मुझे समझ में आया कि हमें बाहर जाते हुए कितना जिम्मेदार होना चाहिए।'

ट्विटर पोस्ट

ये है चहल का पूरा वीडियो

लेखा-जोखा

IPL में अपनी तीसरी टीम से खेल रहे हैं चहल

MI से इकलौता मैच खेलने के बाद चहल को RCB ने अपने साथ शामिल किया। उन्होंने RCB का प्रतिनिधित्व IPL 2014 से 2022 तक किया। बता दें चहल RCB की ओर से 100 से अधिक विकेट (139) वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उनके बाद विनय कुमार दूसरे सर्वाधिक सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने RCB की ओर से 80 विकेट लिए थे। IPL 2022 की नीलामी में राजस्थान रॉयल ने चहल को 6.50 करोड़ रुपये देकर खरीदा था।