Page Loader
IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को 6.50 करोड़ रूपये में खरीदा
युजवेंद्र चहल

IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को 6.50 करोड़ रूपये में खरीदा

Feb 12, 2022
06:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में पहली बार युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। IPL 2022 नीलामी में उन्हें 6.50 करोड़ रुपये की धनराशि में खरीदा गया है। पिछले सीजन में RCB से खेलने वाले चहल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। बता दें RR ने रविचंद्रन अश्विन को भी पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। चहल के IPL करियर और पिछले सीजन में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

करियर

ऐसा रहा है चहल का IPL करियर

चहल का IPL करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 114 मैचों में 22.28 की औसत और 7.59 की इकॉनमी रेट से 139 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर चार विकेट लेना रहा है। वह IPL में फिलहाल नौवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। वह पीयूष चावला और अमित मिश्रा के बाद IPL में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे लेग स्पिनर हैं।

प्रदर्शन

पिछले सीजन में ऐसा रहा चहल का प्रदर्शन

IPL 2021 में चहल ने 15 मैचों में 20.77 की औसत और 18 विकेट लिए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर तीन विकेट लेना रहा था। चहल बीते सीजन में RCB की ओर से दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने थे। उनसे ज्यादा विकेट RCB से सिर्फ हर्षल पटेल (32) ने लिए थे। चहल ने IPL 2021 में 53 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें एक मेडेन ओवर भी शामिल था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

चहल RCB की ओर से 100 से अधिक विकेट (139) वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उनके बाद विनय कुमार दूसरे सर्वाधिक सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने RCB की ओर से 80 विकेट लिए थे।

रिपोर्ट

27 मार्च से शुरू हो सकता है IPL 2022- रिपोर्ट

IPL के कार्यक्रम की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह तय है कि कोरोना के प्रभाव के बीच लीग का आयोजन सीमित मैदानों में किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आगामी सीजन के ग्रुप मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। cricbuzz के मुताबिक IPL 2022 की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है और फाइनल मुकालबा मई के आखिर में होने की संभावना है।