Loading...
IPL 2027 से पहले क्या DC की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं अक्षर पटेल?
अक्षर की कप्तानी में DC ने किया था निराश (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2027 से पहले क्या DC की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं अक्षर पटेल?

Nov 12, 2026
09:39 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अक्षर पटेल की कप्तानी खराब रही है। उनके नेतृत्व में पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। अब IPL 2027 की छोटी नीलामी से पहले DC फ्रेंचाइजी अपने कप्तान को लेकर उलझन में हैं। खबरों के मुताबिक, अक्षर पिछले 2 कठिन सीजन के बाद टीम की कप्तानी जारी रखना नहीं चाहते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

अक्षर पटेल की कप्तानी जारी रखने की इच्छा नहीं है

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, "अक्षर पटेल की कप्तानी जारी रखने की इच्छा नहीं है और इसके बावजूद टीम प्रबंधन उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। अक्षर फ्रेंचाइजी के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। DC ने इस सीजन कई आकर्षक ट्रेड ऑफर्स को भी ठुकरा दिया है। टीम प्रबंधन ने नीलामी पूरा होने तक कप्तानी पर अंतिम मुहर लगाने से परहेज किया है।"

DC 

अक्षर की कप्तानी में DC ने पिछले 2 सीजन में किया था निराश 

IPL 2025 में DC की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।

उस सीजन में DC ने 7 मैच जीते थे और 6 में शिकस्त का सामना किया था। अंक तालिका में DC की टीम 5वें स्थान पर रही थी।

IPL 2026 में DC ने 7 मैच जीते थे और 7 में ही शिकस्त का सामना किया था। पिछले सीजन में DC तालिका में छठे स्थान पर रही थी।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

अक्षर के प्रदर्शन में भी आई है गिरावट 

IPL 2025 में अक्षर ने 12 मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 26.30 की औसत और 157.48 की स्ट्राइक रेट के साथ 263 रन बनाए थे।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 57.60 की खराब औसत से 5 सफलताएं हासिल की थी।

IPL 2026 में उन्होंने 11 पारियों में 19.22 की औसत और 131.06 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 32.72 की औसत से 11 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT

कोचिंग स्टाफ 

DC के कोचिंग स्टाफ में हुए हैं बदलाव 

DC अब तक IPL के इतिहास में कोई भी खिताब नहीं जीत सकी है। IPL के अगले सीजन से पहले DC ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं।

DC ने सौरव गांगुली को अपना प्रमुख कोच बनाया है। इसी तरफ युवराज सिंह को सहायक कोच नियुक्त किया है।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नए कोचिंग स्टाफ की देखरेख में DC कितना सफल हो पाती है।

ADVERTISEMENT