NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / देवधर ट्रॉफी 2023: कुमार कुशाग्र ने खेली लिस्ट-A करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    देवधर ट्रॉफी 2023: कुमार कुशाग्र ने खेली लिस्ट-A करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े 
    कुमार कुशाग्र ने लिस्ट-A क्रिकेट में 3 अर्धशतक भी जमा चुके हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    देवधर ट्रॉफी 2023: कुमार कुशाग्र ने खेली लिस्ट-A करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Jul 28, 2023
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    देवधर ट्रॉफी 2023 में शुक्रवार को नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

    टूर्नामेंट के 7वें मुकाबले में ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (98) ने जोरदार पारी खेली।

    यह कुशाग्र के लिस्ट-A करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। हालांकि, वह दुर्भाग्यशाली रहे और पहला शतक जमाने से चूक गए। ईस्ट जोन की ओर से इस मैच में रियान पराग शतक जमा चुके हैं।

    आइए कुशाग्र की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही कुशाग्र की पारी और साझेदारी 

    ईस्ट जोन की शुरुआत बेहद खराब रही थी लेकिन कुशाग्र ने टीम को अच्छे से संभालते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

    कुशाग्र ने इस पारी में 112.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में 98 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी जमाए।

    कुशाग्र ने छठे विकेट के लिए पराग के साथ मिलकर दोहरी शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूत कर दिया है।

    रिपोर्ट

    कुशाग्र के लिस्ट-A करियर पर एक नजर 

    18 साल के कुशाग्र ने लिस्ट-A क्रिकेट में अब तक 13 मैच खेले हैं।

    9 पारियों में वह अब तक लगभग 52 की औसत और 80 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 415 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    वह 1 शतक के अलावा अब तक 3 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर इसी मैच में आया है।

    कुशाग्र ने अपना पहला लिस्ट-A मैच साल 2021 में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    रिपोर्ट

    पराग ने जमाया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक 

    इस मुकाबले में कुशाग्र के अलावा पराग ने भी शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया।

    उन्होंने 128.57 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों में 131 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 11 छक्के भी जमाए।

    पराग अपने लिस्ट-A करियर में अब तक 45 मैचों में 36 से अधिक की औसत के साथ 1,450 से अधिक रन बना चुके हैं।

    रिपोर्ट

    नॉर्थ जोन ने ईस्ट जोन को दिया 338 रन का लक्ष्य 

    ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में नॉर्थ जोन को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया है।

    कुशाग्र और पराग की शानदार पारियों की बदौलत ईस्ट जोन ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए।

    ईस्ट जोन की ओर से इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ पाया।

    नॉर्थ जोन की ओर से मयंक यादव ने 4 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    देवधर ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    लिस्ट-A क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    देवधर ट्रॉफी

    देवधर ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम हुई घोषित, शिवम दूबे को भी मिला मौका  शिवम दुबे
    देवधर ट्रॉफी साल 2019 के बाद पहली बार होगी आयोजित, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी अहम बातें  घरेलू क्रिकेट
    देवधर ट्रॉफी 2023: टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी कर सकते हैं बेहतर प्रदर्शन, रहेगी सबकी नजर  रिंकू सिंह
    देवधर ट्रॉफी 2023: प्रियांक पांचाल और हार्विक देसाई की धमाकेदार पारी से जीता वेस्ट जोन प्रियांक पांचाल

    घरेलू क्रिकेट

    दलीप ट्रॉफी 2023: टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकारी जो आपको जाननी चाहिए दलीप ट्रॉफी
    BCCI ने की घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा, रणजी ट्रॉफी का 5 जनवरी से होगा आगाज  BCCI
    दलीप ट्रॉफी 2023: क्वार्टरफाइनल में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें  दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी: ध्रुव शौरी ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ जमाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  दलीप ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    देवधर ट्रॉफी 2023: प्रभसिमरन सिंह ने जमाया लिस्ट-A करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: रॉस टेलर को पछाड़ सकते हैं विराट कोहली, निशाने पर होगा यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    वारविकशायर और मिडलसेक्स के मुकाबले में दिखा गजब संयोग, सभी गेंदबाजों ने लुटाए समान रन काउंटी क्रिकेट

    लिस्ट-A क्रिकेट

    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: तैयब ताहिर ने जमाया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक, जानिए आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: अभिषेक शर्मा ने लगाया लिस्ट-A करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    देवधर ट्रॉफी 2023: मयंक अग्रवाल ने लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी, 2023: साउथ जोन के विद्वाथ कावेरप्पा ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, झटके 5 विकेट देवधर ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025