NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: लीग इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 11 शतक, जानिए रोचक आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: लीग इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 11 शतक, जानिए रोचक आंकड़े 
    विराट कोहली ने RCB के अंतिम दोनों लीग मैचों में शतक जमाए (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: लीग इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 11 शतक, जानिए रोचक आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 22, 2023
    07:20 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन कई लिहाज से खास बनता जा रहा है। लीग दौर खत्म हो गया है, जिसमें कुल 11 शतक लगे हैं।

    खास बात ये है कि अब तक किसी अन्य IPL सीजन में 8 शतक से अधिक नहीं लगे थे। इस सीजन में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल 2-2 बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

    आइए IPL 2023 में शतक जमाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ब्रुक ने जमाया सीजन का पहला शतक 

    सीजन का पहला शतक सनराइडर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज हैरी ब्रुक के बल्ले से निकला।

    ब्रुक ने लीग के 19वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ यादगार पारी खेली। इंग्लिश बल्लेबाज ने 55 गेंदों में आक्रामक 100* रनों की पारी खेली।

    इस शतक की बदौलत SRH टीम विशाल स्कोर (228/4) खड़ा करने में कामयाब रही। SRH ने उस मुकाबले को 23 रनों से जीत हासिल की थी। ब्रुक का सीजन का यह एकमात्र 50 से अधिक स्कोर रहा।

    रिपोर्ट

    KKR के लिए वेंकटेश ने 15 साल बाद जमाया दूसरा शतक 

    पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद KKR के वेंकटेश अय्यर ने IPL 2023 में शानदार वापसी की।

    मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ इस बल्लेबाज ने अपना पहला IPL शतक जमाया। उन्होंने 51 गेंदों में 104 रन बनाए।

    हालांकि, उनकी पारी बेकार चली गई क्योंकि मैच में KKR को हार का सामना करना पड़ा।

    ब्रेंडन मैकुलम के बाद अय्यर KKR के लिए दूसरे शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं। मैकुलम ने IPL के पहले मुकाबले में 158* रन बनाए थे।

    रिपोर्ट

    प्रभसिमरन ने DC के खिलाफ ठोका शतक 

    पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने लीग के 59वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार शतक जड़ा।

    उन्होंने केवल 61 गेंदों में ही अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ दिया। आउट होने से पूर्व उन्होंने 65 गेंदों में 103 रन बनाए।

    शतकीय पारी में 10 चौके और 6 छक्के जमाने वाले प्रभसिमरन IPL में शतक बनाने वाले छठे सबसे युवा खिलाड़ी (22 साल और 276 दिन) भी बने।

    रिपोर्ट

    यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रचा 

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में अपने बल्ले से एक अलग ही चमक बिखेरी।

    इस सलामी बल्लेबाज MI के खिलाफ उसी के घर में 62 गेंदों पर 124 रनों की यादगार पारी खेली। यह अब IPL में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

    21 साल और 123 दिनों की उम्र में शतक जमाने वाले जायसवाल RR के लिए सबसे युवा शतकवीर भी बने।

    रिपोर्ट

    हेनरिक क्लासेन का विस्फोटक शतक 

    निचले क्रम में हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाज इस सीजन में SRH के लिए सकारात्मक साबित हुई।

    उन्होंने लीग के 65वें मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 51 गेंदों में 104 रनों की विस्फोटक पारी खेली। क्लासेन IPL में SRH के लिए शतक बनाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार बल्लेबाज के नाम SRH की ओर से तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

    रिपोर्ट

    MI के लिए फिर से उदय हुआ 'सूर्य' 

    सीजन के पहले हाफ में खराब फॉर्म के चलते आलोचना झेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार वापसी की।

    गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ लीग के 57वें मैच में सूर्यकुमार ने अपना पहला IPL शतक जमाया। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली।

    उनकी पारी की बदौलत ही MI उस मैच को 27 रन से जीतने में कामयाब हो पाई। सूर्यकुमार ने बीते 9 साल में MI के लिए पहला शतक जमाया।

    रिपोर्ट

    कैमरून ग्रीन की पारी ने बचाई MI की लाज 

    कैमरून ग्रीन ने MI के अपने अंतिम लीग मैच में SRH के खिलाफ शानदार शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई।

    यह ग्रीन के टी-20 करियर का पहला शतक रहा। 201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI के लिए ग्रीन की पारी वरदान साबित हुई।

    उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली। ग्रीन MI के लिए शतक जमाने वाले छठे बल्लेबाज बने। इसके अलावा वह MI के लिए शतक जमाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई भी बने।

    रिपोर्ट

    विराट कोहली के लगातार 2 शतक 

    कोहली ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए टीम के अंतिम 2 लीग मैचों में लगातार 2 शतक जमाए। इससे पूर्व उनका आखिरी IPL शतक 2019 में आया था।

    पहले उन्होंने SRH के खिलाफ 63 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। इसके बाद GT के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 101 रनों की शानदार पारी खेली।

    कोहली, शिखर धवन (2020) और जोस बटलर (2022) के बाद IPL में लगातार शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।

    रिपोर्ट

    गिल का बड़ा धमाका 

    कोहली की लय से लय मिलाते हुए गिल ने भी इस सीजन में 2 शतक जमाने का कारनामा किया।

    GT के सलामी बल्लेबाज ने SRH के खिलाफ 58 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने RCB के खिलाफ 52 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए। इसी मैच में कोहली ने भी शतक जमाया था।

    इन शतकों के अलावा गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ नाबाद 94 रन भी बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    शुभमन गिल
    कैमरून ग्रीन
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    विराट कोहली

    IPL 2023: विराट कोहली को नियमों का उल्लघंन करना पड़ा भारी, लगा जुर्माना  IPL 2023
    IPL 2023: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट-अनुष्का की बेटी वामिका पर बच्चे का पोस्टर वायरल, कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया  अनुष्का शर्मा
    PBKS बनाम RCB: कोहली ने 100वीं बार बनाया 30+ का स्कोर, जमाया सीजन का चौथा अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    शुभमन गिल

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रन का लक्ष्य, शुभमन ने लगाया शानदार शतक  भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती लगातार आठवीं टी-20 सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स हार्दिक पांड्या

    कैमरून ग्रीन

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड वार्नर के बाद चोटिल कैमरून ग्रीन भी हुए रिटायर हर्ट मिचेल स्टार्क
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: कैमरून ग्रीन सिडनी टेस्ट से हुए बाहर, अंगुली में हुआ है फ्रैक्चर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कैमरून ग्रीन 13 अप्रैल तक नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    स्टीव स्मिथ ने अपने भविष्य पर दिया बड़ा बयान, कहा- पता नहीं कब तक खेलूंगा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: GT को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहना चाहेगी RCB, जानिए प्रीव्यू  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG के खिलाफ KKR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: CSK ने DC को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम CSK: डेविड वार्नर ने खेली 86 रन की पारी, लगाया अपना 61वां अर्धशतक  डेविड वार्नर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025