LOADING...
IPL 2023: डेविड वार्नर का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
वार्नर ने CSK के खिलाफ 31.00 की औसत से बनाए हैं रन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: डेविड वार्नर का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

May 09, 2023
03:42 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से बुधवार (10 मई) को होना है। DC ने अब तक 10 में से 4 मैच जीते हुए हैं और उन्हें प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए बचे हुए मैच जीतने होंगे। DC की टीम अपने कप्तान डेविड वार्नर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी। इस बीच वार्नर के CSK के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

IPL करियर 

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं वार्नर 

वार्नर ने अपने IPL करियर में अब तक 172 मैचों में 41.41 की औसत और 139.45 की स्ट्राइक रेट से 6,211 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 126 के उच्चतम स्कोर के साथ 4 शतक और 57 अर्धशतक भी जमाए हैं। वह अब तक लीग में 624 चौके और 218 छक्के भी जमा चुके हैं। वह IPL में विराट कोहली और शिखर धवन के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

CSK 

CSK के खिलाफ कैसा रहा है वार्नर का प्रदर्शन?

CSK के खिलाफ वार्नर ने अब तक 18 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 31.00 की औसत और 130.37 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 90 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 7 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वह इस टीम के खिलाफ 2 बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं। वह फिलहाल CSK के खिलाफ IPL में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

प्रमुख गेंदबाज 

CSK के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ वार्नर के आंकड़े 

दीपक चाहर के खिलाफ वार्नर ने 52 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 55 रन बनाए हैं। इस बीच चाहर ने उन्हें एक बार आउट किया है। DC के मौजूदा कप्तान ने रविंद्र जडेजा के विरुद्ध 44 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए हैं। इस बीच जडेजा उन्हें आउट नहीं कर सके हैं। वार्नर ने मोईन अली के खिलाफ 14 गेंदों में बिना आउट हुए 20 रन बनाए हैं।

IPL 2023 

IPL 2023 में वार्नर का प्रदर्शन 

वार्नर ने IPL 2023 में अब तक 10 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 33.00 की औसत और 120.43 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बना लिए हैं। इस सीजन में उन्होंने 65 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगा लिए हैं। भले ही उनकी कप्तानी में DC ने इस सीजन में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है, लेकिन वार्नर के बल्ले से रन निकल रहे हैं। वह अपनी टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।