LOADING...
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, सामने आया वीडियो  
रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज से सगाई कर ली है

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई, सामने आया वीडियो  

Jun 08, 2025
01:49 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की 26 वर्षीय सांसद प्रिया सरोज को अपनी जीवन संगिनी के रूप में चुना है। दोनों की सगाई लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई। इस समारोह में प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। इसके अलावा राजीव शुक्ला, शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिम्पल यादव और जया बच्चन ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो 

परिचय

कौन है प्रिया सरोज?

प्रिया उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वह समाजवादी पार्टी नेता और तीन बार सांसद रह चुके तूफानी सरोज की बेटी हैं। तूफानी सरोज 1999 में सैदपुर, 2004 में गाजीपुर और 2009 में मछली शहर से सांसद बने थे। हालांकि, 2016 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और वह सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं। वह देश की सबसे युवा सांसद भी हैं।

बयान

2.5 लाख रुपये की अंगूठियों से हुई सगाई 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने समारोह के दौरान पत्रकारों से कहा, "रिंकू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी प्रिया भी राजनीति में अच्छा कर रही हैं। दोनों की जोड़ी बहुत सफल रहने वाली है।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से अंगूठी खरीदी है, जबकि रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई से अंगूठी मंगवाई है। दोनों अंगूठियों की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है।

करियर

रिंकू के करियर पर एक नजर 

27 वर्षीय रिंकू ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से लगातार 5 छक्के जड़कर सबका ध्यान खींचा था। उसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। वह अब टीम में एक फिनिशर के रूप में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। वह भारत के लिए 2 वनडे मैचों में 27.50 की औसत से 55 रन और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 46.09 की दमदार औसत से 507 रन अपने नाम कर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

रिंकू सिंह की सगाई में पहुंचे अखिलेश यादव