Loading...
यशस्वी जायसवाल छोड़ सकते हैं राजस्थान रॉयल्स का साथ? इरफान पठान ने बताया संभावित नया ठिकाना
यशस्वी जायसवाल छोड़ सकते हैं राजस्थान रॉयल्स का साथ

यशस्वी जायसवाल छोड़ सकते हैं राजस्थान रॉयल्स का साथ? इरफान पठान ने बताया संभावित नया ठिकाना

Nov 17, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की रिटेंशन समय-सीमा से ठीक पहले युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के राजस्थान रॉयल्स (RR) छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जायसवाल के संभावित ट्रेड को लेकर RR से संपर्क किया है। इस बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि जायसवाल RR में खुश नहीं हैं और उनके लिए KKR सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

कारण

RR में क्यों खुश नहीं है जायसवाल?

क्रिकइंफो पर बातचीत के दौरान पठान ने RR में जायसवाल की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीम की कप्तानी न मिलना उनके असंतोष का एक बड़ा कारण हो सकता है।

उन्होंने कहा, "मैंने जो देखा है और जो कुछ भी सुना है, उसके अनुसार वह (जायसवाल) वहां बहुत खुश नहीं हैं और संभवतः कप्तानी करना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि वास्तविकता क्या है, क्योंकि इसे लेकर काफी बातें चल रही हैं और वह खुश नहीं हैं।"

अन्य

वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग की मौजूदगी

पठान ने पिछले सीजन के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी के आने और रियान पराग को टीम की कमान सौंपे जाने के बाद जायसवाल अपने स्वाभाविक अंदाज में नजर नहीं आए।

पठान ने कहा, "पिछले साल हमने देखा कि सूर्यवंशी टीम में आए और पराग ने टीम की कप्तानी की। मुझे कहीं न कहीं लगा कि जायसवाल अपने पुराने रंग में नहीं थे। हो सकता है कि जायसवाल LSG या KKR की कप्तानी करना चाहते हों।"

ADVERTISEMENT

सुझाव

पठान ने वरुण चक्रवर्ती की जगह KKR में जाने का दिया सुझाव

पठान ने IPL 2027 से पहले जायसवाल के KKR में शामिल होने का समर्थन किया और सुझाव दिया कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के साथ उनकी अदला-बदली दोनों फ्रेंचाइजियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा, "KKR को एक कप्तान की जरूरत है, तो जायसवाल वहां जाएं और बदले में वरुण RR में आ जाएं? मुझे इससे बिल्कुल भी ऐतराज नहीं होगा, क्योंकि KKR को भी वर्तमान में नए कप्तान की तलाश है।"

ADVERTISEMENT