Page Loader
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में 28वीं बार बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, जानिए आंकड़े
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 224 रन का लक्ष्य (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में 28वीं बार बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, जानिए आंकड़े

May 20, 2023
06:12 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 67वां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले जा रहे इस मैच में CSK ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 223/3 का स्कोर बनाया। IPL इतिहास में CSK ने सबसे ज्यादा 28 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस सीजन CSK और मुंबई इंडियंस (MI) 5 बार 200 से ज्यादा स्कोर बना चुकी हैं।

प्रदर्शन

ऋतुराज-कॉनवे ने लगाया अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की सलामी जोड़ी ने 141 रन जोड़े। रुतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। डेवोन कॉनवे ने 52 गेंदों 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 87 रन तो वहीं शिवम दुबे ने 9 गेदों पर 22 रन बनाए। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 7 गेंदों पर 20 रन और कप्तान एमएस धोनी 4 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।