NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बेन स्टोक्स चुने गए 'ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    अगली खबर
    बेन स्टोक्स चुने गए 'ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    अच्छा रहा बेन स्टोक्स का 2022 में प्रदर्शन (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    बेन स्टोक्स चुने गए 'ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 26, 2023
    01:58 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 2022 के लिए 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया है।

    इंग्लिश कप्तान ने बीते साल खेल के सबसे बड़े प्रारूप में उम्दा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में इंग्लिश टीम ने अविश्वनीय टेस्ट क्रिकेट खेला था।

    उन्होंने अपने देश के जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता है।

    इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    कैसा रहा स्टोक्स का 2022 में प्रदर्शन?

    स्टोक्स ने 15 टेस्ट में 36.25 की औसत से 870 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 31.19 की औसत से 26 विकेट लिए हैं।

    इस पुरस्कार की दौड़ में पिछड़ने वाले बेयरस्टो ने 10 मैचों में 66.3 की औसत से 1,061 रन और ख्वाजा ने 67.5 की औसत से 11 मैच में 1,080 रन बनाए थे। इनके अलावा रबाडा ने सिर्फ नौ टेस्ट में 22.25 की औसत से 47 विकेट ले लिए थे।

    कप्तानी 

    स्टोक्स की कप्तानी में जबरदस्त रहा इंग्लैंड का प्रदर्शन 

    स्टोक्स को पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनाए जाने के बाद से इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है। स्टोक्स ने 2022 में कुल 10 टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की थी, जिसमें से नौ में उन्हें जीत और एक में हार मिली थी।

    इस बीच इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को अपने घर पर टेस्ट सीरीज में हराया था। इसके बाद पाकिस्तान दौरे पर उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 3-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी।

    कप्तान 

    स्टोक्स को टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चुना गया 

    बीते 24 जनवरी को ICC ने मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की थी और उस टीम का कप्तान स्टोक्स को चुना गया था।

    ICC द्वारा चुनी गई पुरुष टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान/इंग्लैंड), उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया ), क्रेग ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज), मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया), बाबर आजम (पाकिस्तान), जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), ऋषभ पंत (भारत), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया ), कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) और जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)।

    टेस्ट करियर 

    शानदार रहा है स्टोक्स का टेस्ट करियर 

    लगभग एक दशक लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में स्टोक्स ने 89 टेस्ट में 36.14 की औसत से 5,602 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 14 शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 31.99 की औसत से 193 विकेट ले लिए हैं।

    इस बीच पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर छह विकेट लेना रहा था। पिछले कुछ समय से वह इंग्लिश टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेन स्टोक्स
    ICC अवार्ड्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    बेन स्टोक्स

    एंड्रयू फ्लिंटॉफ बनाम बेन स्टोक्स: कौन है इंग्लैंड का बेस्ट ऑलराउंडर? जानें आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के आंकड़े? रविंद्र जडेजा
    एजबेस्टन टेस्ट: जॉनी बेयरेस्टो ने लगाया अपने करियर का 11वां टेस्ट शतक टेस्ट क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम भारत: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    ICC अवार्ड्स

    ICC ने चुनी 2021 की टी-20 टीम ऑफ द ईयर, बाबर आजम को बनाया कप्तान क्रिकेट समाचार
    ICC ने चुनी 2021 की वनडे टीम ऑफ द ईयर, भारतीय पुरुष को नहीं मिली जगह क्रिकेट समाचार
    ICC ने चुनी 2021 की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, रोहित समेत तीन भारतीय शामिल रोहित शर्मा
    ICC टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर बने मोहम्मद रिजवान, अदभुत था 2021 में प्रदर्शन पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    त्रिकोणीय सीरीज: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराया, मंधाना और हरमनप्रीत ने लगाए अर्धशतक महिला क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के सभी समीकरणों पर एक नजर रणजी ट्रॉफी
    तीसरा वनडे: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: निनाद राथवा ने लगाया शतक, नागालैंड के खिलाफ बड़ौदा की अच्छी शुरुआत रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025