NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी
    अगली खबर
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी
    महिलाओं के IPL के लिए BCCI ने जारी किया ITT (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 04, 2023
    01:54 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस साल मार्च में आयोजित किए जाने वाले महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) के पहले सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

    BCCI ने टीमों के मालिकाना हक और इनके संचालन के लिए बोलियां लगाने की इच्छुक संस्था या फ्रेंचाइजी को आमंत्रित करने के लिए निविदा आमंत्रण (ITT) जारी किया है।

    ITT लेने वाली संस्थाएं ही नीलामी में खिलाड़ियों की बोली लगाने के लिए पात्र होंगी।

    आइए आगे जानते हैं विस्तृत खबर।

    बयान

    BCCI की ओर से क्या जारी किया गया है बयान?

    BCCI द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि WIPL लीग में टीम के स्वामित्व और संचालन के अधिकार के लिए ITT जारी करने की घोषणा कर दी गई है।

    IPL की संचालन समिति एक निविदा प्रक्रिया के माध्यम से WIPL लीग में एक टीम के स्वामित्व और संचालन का अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से बोली आमंत्रित करती है।

    ITT 21 जनवरी तक पांच लाख रुपये के गैर-वापसी योग्य शुल्क पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

    आवश्यक

    ITT खरीदने पर ही मिलेगा बोली लगाने का अधिकार- BCCI

    BCCI की ओर ये कहा गया है कि किसी भी इच्छुक संस्था या फ्रेंचाइजी को बोली में शामिल होने के लिए ITT खरीदना आवश्यक है। हालांकि, केवल ITT में निर्धारित पात्रता मापदंडों को पूरा करने और उसमें निर्धारित अन्य नियमों और शर्तो के अधीन ही बोली लगाने की पात्रता दी जाएगी।

    BCCI ने स्पष्ट किया कि केवल ITT खरीदने से कोई व्यक्ति या संस्था बोली लगाने के लिए हकदार नहीं हो सकती है।

    जानकारी

    BCCI ने सुरक्षित रखे सभी अधिकार

    BCCI ने यह भी कहा है कि उसके पास अपने विवेक से किसी भी स्तर पर बोली प्रक्रिया को रद्द करने या संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित है। हालांकि, कितनी टीमों के लिए बोली लगाई जाएगी, इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।

    जानकारी

    WIPL में पांच टीमें होने की संभावना

    BCCI की अभी तक की योजना के अनुसार, WIPL लीग की शुरुआत में पांच टीमें ही होंगी और पहला सीजन सिर्फ दो स्थानों पर ही आयोजित किया जाएगा।

    IPL की तुलना में WIPL में एक टीम की प्लेइंग इलेवन में चार की जगह 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकेंगी।

    हालांकि, इनमें से चार खिलाड़ी ICC के पूर्ण सदस्य देशों से और पांचवीं खिलाड़ी एसोसिएट्स देश से हो सकेगी। हर टीम में छह विदेशी सहित अधिकतम 18 खिलाड़ी होंगी।

    इच्छा

    IPL की कई मौजूदा फ्रेंचाइजी ने WIPL में भी दिखाई है रुचि

    इससे पहले BCCI सचिव जय शाह ने कहा था कि IPL की कई मौजूदा टीमों ने पूछताछ की है और WIPL फ्रेंचाइजी के मालिक होने में गंभीर रुचि व्यक्त की है।

    राजस्थान रॉयल्स उन समूहों में है जिन्होंने सार्वजनिक रूप से WIPL टीम के मालिक होने में रुचि व्यक्त की है।

    माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स भी इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। ऐसे में अब इन फ्रेचाइजी के ITT खरीदने की उम्मीद है।

    आयोजन

    BCCI साल 2018 से आयोजित कर रहा है विमेंस टी-20 चैलेंज

    BCCI ने साल 2018 में दो टीमों के बीच टी-20 चैलेंज का आयोजन किया था और फिर 2019 में एक और टीम इसमें जोड़ दी।

    2020 में टीमों की संख्या चार कर दी गई थी और मैच भी सात खेले जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण तीन टीमों और चार मैचों के साथ ही टूर्नामेंट हुआ था।

    2021 में टूर्नामेंट का आयोजन ही नहीं हुआ तो वहीं 2022 में तीन टीमों के बीच चार मैचों का आयोजन हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    BCCI

    रोजर बिन्नी बने BCCI के नए अध्यक्ष, हुआ आधिकारिक ऐलान क्रिकेट समाचार
    एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, तटस्थ स्थान पर होगा टूर्नामेंट- जय शाह पाकिस्तान समाचार
    BCCI की बैठक में चुने गए बोर्ड के नए पदाधिकारी कौन-कौन हैं? क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले विश्व कप से हटने की धमकी दी- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: कौन हैं विव्रांत शर्मा जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा? आईपीएल समाचार
    IPL 2023 नीलामी: काइल जेमीसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा काइल जैमीसन
    IPL 2023: कौन हैं मुकेश कुमार, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा? क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: नीलामी में ये 5 खिलाड़ी सबसे महंगे बिके, तोड़े रिकॉर्ड सैम कर्रन

    राजस्थान रॉयल्स

    PBKS बनाम RR: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: टॉस जीतकर पंजाब की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RR: जायसवाल के सर्वोच्च स्कोर की बदौलत जीता राजस्थान, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    RR बनाम MI: सूर्यकुमार के अर्धशतक से मुंबई ने दर्ज की पहली जीत, बनाए ये रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल टायमल मिल्स, MI को लगा बड़ा झटका इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025