NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची श्रीलंका, ऐसा रहा तीसरा दिन 
    अगली खबर
    पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची श्रीलंका, ऐसा रहा तीसरा दिन 
    श्रीलंका की टीम ने मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची श्रीलंका, ऐसा रहा तीसरा दिन 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 24, 2024
    05:14 pm

    क्या है खबर?

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

    श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 418 रन बनाए और बांग्लादेश को 511 रन का लक्ष्य दिया।

    जवाब में बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 47 रन पर ही 5 विकेट खो दिए हैं। उन्हें अभी जीत के लिए 464 रन की जरूरत है।

    ऐसे में आइए तीसरे दिन के खेल पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही श्रीलंका की दूसरी पारी 

    श्रीलंका दूसरी पारी में 418 रन बनाकर ऑलआउट हुई। धनंजय डी सिल्वा (108) और कामिंदु मेंडिस (164) ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया।

    उनके अलावा दिमुथ करुणारत्ने (55) ने अर्धशतकीय पारी खेली। बांग्लादेश का कोई भी गेंदबाज श्रीलंका के बल्लेबाजों पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

    मेंहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 29 ओवर में 74 रन खर्च किए।

    इतिहास

    डी सिल्वा ने रचा इतिहास 

    पहली पारी में 102 रन बनाने वाले डी सिल्वा ने दूसरी पारी में 179 गेंद का सामना करते हुए 108 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 60 से ज्यादा की रही।

    वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले कप्तान बने हैं।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3,500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    शतक

    मेंडिस ने भी जड़ा दोनों पारियों में शतक 

    मेंडिस ने अपनी शतकीय पारी के साथ ही इतिहास रच दिया। वह किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले नंबर-7 या उससे निचले क्रम के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    मेंडिस ने 237 गेंद का सामना किया और 164 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए।

    किसी एक टेस्ट में 2 शतक लगाने वाले मेंडिस 7वें श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं।

    साझेदारी

    साझेदारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बनाया यह रिकॉर्ड 

    डी सिल्वा-मेंडिस की 173 रनों की साझेदारी बांग्लादेश (टेस्ट) में 7वें विकेट या उससे निचले क्रम के किसी मेहमान जोड़ी द्वारा की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    ये जोड़ी किथुरुवान विथानगे और महेला जयवर्धने से पीछे हैं, जिन्होंने मीरपुर (2014) में 7वें विकेट के लिए 176* रन जोड़े थे।

    डी सिल्वा और मेंडिस ने श्रीलंका की पहली पारी में 202 रन जोड़े थे, जो बांग्लादेश में किसी मेहमान जोड़ी द्वारा छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी थी।

    विकेट

    मिराज ने हासिल की सबसे बड़ी उपलब्धि 

    बांग्लादेश के दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर मिराज ने श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान 29 ओवर में 74 रन बनाते हुए 4 विकेट चटकाए। 26 वर्षीय मिराज अब बांग्लादेश में 100 टेस्ट विकेट वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं।

    वह शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम की सूची में शामिल हो गए हैं। मिराज ने अब तक 42 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 32.89 की औसत के साथ 163 विकेट चटकाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, सीरीज में हासिल की बराबरी श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    नजमुल हसन शान्तो ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया अपना पहला टी-20 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: तीसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    नुवान तुषारा ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक सहित चटकाए 5 विकेट, इस सूची में हुए शामिल टी-20 क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट

    क्राइस्टचर्च टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने हासिल की बढ़त, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन ने जड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में 700 विकेट चटकाने के लिए फेंकी 39,875 गेंदे, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट में चटकाए 5 विकेट, हासिल की उपलब्धि रविचंद्रन अश्विन

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: विराट कोहली का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL इतिहास में गेंदबाजों के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025