LOADING...
बांग्लादेश ने अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार चौथी जीत दर्ज की
बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को हराया (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

बांग्लादेश ने अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार चौथी जीत दर्ज की

Mar 11, 2026
05:38 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की। ढाका में खेले गए मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। जवाब में छोटे से लक्ष्य को बांग्लादेश ने तंजीद हसन तमीम (67*) की अर्धशतकीय पारी की मदद से हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

आसानी से जीती बांग्लादेशी टीम 

टॉस हारकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान (27) और माज सदाकत (18) के रूप में सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हुए। इसके बाद नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी (5/24) के चलते पाकिस्तान के विकेटों का पतझड़ सा लग गया। निचले क्रम में फहीम अशरफ ने 37 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। जवाब में सैफ हसन (4) के जल्दी आउट होने के बाद तंजीद हसन ने टीम को जीत दिलाई।

नाहिद राणा

नाहिद राणा ने लिया अपना पहला 5 विकेट हॉल 

राणा ने अपने पहले ओवर में फरहान (27) को आउट करते हुए विकेटों का खाता खोला। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में शमील हुसैन (4), तीसरे ओवर में माज सदाकत (18), चौथे ओवर में रिजवान (10) और पांचवें ओवर में सलमान आगा (5) को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी तेज गति का विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं दिखा। उन्होंने अपने 7 ओवर में 24 रन देते हुए ये 5 विकेट लिए।

Advertisement

रिकॉर्ड 

पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज बने राणा 

राणा अब पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। वह पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले बांग्लादेशी भी बने। उनसे पहले सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान ही ऐसा कर चुके हैं। वनडे विश्व कप 2019 में लॉर्ड्स में खेले गए मैच में मुस्तफिजुर ने 75 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में 4-4 विकेट लेने वाले अन्य बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर, तपश बैस्या और मशरफे मुर्तजा ही हैं।

Advertisement

अर्धशतक 

तंजीद हसन तमीम ने लगाया तेज अर्धशतक 

तंजीद हसन तमीम ने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का कुल 5वां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक साबित हुआ। वह 42 गेंदों में 67 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए नजमुल हुसैन शांतो (27) के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन अपने युवा वनडे करियर में अब तक 600 से अधिक रन बना चुके हैं।

जानकारी

मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ लगातार चौथा वनडे हारी पाकिस्तानी टीम 

बांग्लादेश ने घर पर खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले 2015 में दोनों टीमें बांग्लादेश में 3 मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने थी और तब मशरफे मुर्तजा की कप्तानी वाली टीम ने क्लीन स्वीप किया था।

Advertisement