LOADING...
एशेज सीरीज 2025-26, एडिलेड टेस्ट: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, ऐसा रहा दूसरा दिन
स्टोक्स ने जारी रखा संघर्ष (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

एशेज सीरीज 2025-26, एडिलेड टेस्ट: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, ऐसा रहा दूसरा दिन

Dec 18, 2025
12:32 pm

क्या है खबर?

एशेज सीरीज 2025-26 के तीसरे एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 371 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 8 विकेट खोकर 213 रन बना लिए। दूसरे दिन के स्टम्प्स तक क्रीज में कप्तान बेन स्टोक्स (45) और जोफ्रा आर्चर (30) बने हुए हैं। आइए दूसरे दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

ऑस्ट्रेलिया 

स्टार्क ने लगाया अर्धशतक 

कल के स्कोर 326/8 से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिचेल स्टार्क ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कल के दिन 33 रन बनाकर नाबाद रहने वाले स्टार्क 54 रन की पारी खेलकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। आखिर में नाथन लियोन (9) आउट होने वाले आखिरी ऑस्ट्रेलियाई बने। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 91.2 ओवर बल्लेबाजी की और दूसरे दिन के पहले सत्र के दौरान मेजबान टीम सिमट गई।

आर्चर 

आर्चर ने की उम्दा गेंदबाजी

आर्चर ने 20.2 ओवर गेंदबाजी की और 5 मेडन के साथ 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 2.60 की रही। इस खिलाड़ी ने जेक वेदराल्ड (18), मार्नस लाबुशेन (19), कैमरून ग्रीन (0), स्टार्क (54) और लियोन (9) को अपना शिकार बनाया। यह एशेज सीरीज में आर्चर का तीसरा 5 विकेट हॉल रहा। आर्चर के अलावा ऑस्ट्रेलिया की पारी में ब्रायडन क्रॉस और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लिए। जोश टंग ने 1 सफलता हासिल की।

Advertisement

इंग्लैंड 

इंग्लैंड ने बल्लेबाजी में किया निराश

इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैक क्रॉली (9) और ओली पोप (3) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसके बाद जो रूट (19) और बेन डकेट (29) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए हैरी ब्रूक (45) अपना अर्धशतक पूरा करने में नाकाम रहे। विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ 22 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम में विल जैक्स ने 33 रन का योगदान दिया।

Advertisement

साझेदारी 

स्टोक्स ने आर्चर के साथ पारी को संभाला 

लगातार गिर रहे विकेटों के बीच इंग्लैंड ने 168 रन के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवा दिया था। ऐसे में संकट की घड़ी में कप्तान स्टोक्स ने एक छोर से डटकर बल्लेबाजी की। उन्हें दूसरे छोर से स्टार्क का अच्छा साथ मिला। इस जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 45 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन के दौरान 68 ओवर बल्लेबाजी की।

Advertisement