ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को पहले वनडे मैच में 59 रन से हराते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। हरारे में खेले गए मैच ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ के शतक (109) की मदद से 294/8 का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान टीम सिकंदर रजा (57) और क्रैग इर्विन (59) की पारियों के बावजूद 235 रन पर सिमट गई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड (4) और जोश इंग्लिश (4) के जल्दी आउट के बाद मिचेल मार्श (36) और रेनशॉ ने उम्दा पारियां खेलीं।
निचले क्रम में ओलिवर पीक ने 30 रन का योगदान देते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
जिम्बाब्वे से न्यूमैन न्यामहूरी ने 5 विकेट लिए।
जवाब में जिम्बाब्वे ने 62 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में रजा (57) और इर्विन (59) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
गेंदबाजी
शानदार रही न्यामहूरी की गेंदबाजी
न्यामहूरी ने विपक्षी टीम के कप्तान मार्श (36) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।
इसके बाद उन्होंने इंग्लिश (4) को आउट करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट में धकेलने का प्रयास किया।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पीक (30), जेवियर बार्टलेट (5) और मैट रेनशॉ (109) को भी पवेलियन की राह दिखाई।
उन्होंने 9 ओवर में 62 रन देते हुए 5 सफलताएं हासिल की।
रिकॉर्ड्स
न्यामहूरी ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
न्यामहूरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले जिम्बाब्वे के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं।
उनसे पहले रयान बर्ल ने 2022 में ये कारनामा (5/10) किया था।
न्यामहूरी (20 साल और 239 दिन) वनडे में 5 विकेट हॉल लेने वाले जिम्बाब्वे के सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड ल्यूक जोंगवे के नाम था, जिन्होंने 2016 में शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल (5/6) लिया था।
शतक
रेनशॉ ने शतक लगाकर बनाए ये रिकॉर्ड्स
रेनशॉ अब जिम्बाब्वे में सर्वोच्च पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बने हैं।
उनकी यह पारी विश्व कप में 2023 अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल के 201 रनों के बाद, ऑस्ट्रेलिया के किसी नंबर-6 या उससे नीचे के बल्लेबाज का पहला शतक है।
यह जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी ऑस्ट्रेलियाई का पहला शतक भी है।
इससे पहले सबसे ज्यादा स्कोर डेमियन मार्टिन का था, जिन्होंने 1999 में बुलावायो में 57* रन बनाए थे।
रिकॉर्ड
टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर अब सबसे लंबे वनडे करियर वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
टेलर ने 2004 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
उनका करियर अब तक 22 साल और 139 दिनों का हो गया है। वहीं, तेंदुलकर का वनडे करियर 22 साल और 91 दिन तक चला था।
उनके बाद सनथ जयसूर्या (21 साल और 184 दिन) तीसरे सबसे लंबे करियर वाले खिलाड़ी हैं।
रजा
सिकंदर रजा ने पूरे किए 250 अंतरराष्ट्रीय विकेट
जिम्बाब्वे के कप्तान रजा ने गेंदबाजी में सिर्फ एक विकेट लिया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 250 विकेट पूरे किए।
वह बांग्लादेश की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले तीसरे गेंदबाज बने। हीथ स्ट्रीक (453) और ब्लेसिंग मुजराबानी (264) ऐसा कर चुके हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रजा ने बल्लेबाजी में 76 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 25वां अर्धशतक साबित हुआ।
जानकारी
नाथन एलिस ने लिए 5 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9.1 ओवर में 31 रन देते हुए 5 विकेट लिए। यह वनडे में उनका पहला 5 विकेट हॉल रहा।