Loading...
जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी बने, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा 
टेलर ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@ICC)

जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी बने, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा 

Sep 15, 2026
06:43 pm

क्या है खबर?

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में हिस्सा लेते ही इतिहास रच दिया। दरअसल, वह सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। हरारे में खेले गए इस मैच में टेलर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। आइए उनके रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

रिकॉर्ड 

टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

टेलर ने 2004 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

उनका करियर अब तक 22 साल और 139 दिनों का हो गया है।

वहीं, तेंदुलकर का वनडे करियर 22 साल और 91 दिन तक चला था। भारतीय दिग्गज ने 1989 से 2012 तक 463 वनडे मैच खेले, जिसमें 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए थे।

उनके बाद सनथ जयसूर्या (21 साल और 184 दिन) तीसरे सबसे लंबे करियर वाले खिलाड़ी हैं।

करियर 

ऐसा है टेलर का वनडे करियर

टेलर ने 2004 से 2026 के बीच खेले 208 वनडे में 35.12 की औसत के साथ 6,708 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए सबसे अधिक 11 वनडे शतक लगाए हैं। टेलर ने वनडे में 39 अर्धशतक भी लगाए हैं।

वह वनडे प्रारूप में जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के करीब हैं। उनसे आगे सिर्फ एंडी फ्लॉवर हैं, जिन्होंने 6,786 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT