NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने नीलामी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, इतनी रखी बेस प्राइस
    अगली खबर
    IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने नीलामी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, इतनी रखी बेस प्राइस

    IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने नीलामी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, इतनी रखी बेस प्राइस

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 05, 2021
    08:01 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली है।

    नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 04 फरवरी को समाप्त हुई है और कुल 1,067 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

    863 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपना नाम नीलामी के लिए दिया है जिससे पता चलता है कि युवाओं को इस लीग से कितनी उम्मीद है।

    कुल 814 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

    बेस प्राइस

    20 लाख रूपये है अर्जुन की बेस प्राइस

    क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने नीलामी के लिए अपनी बेस प्राइस 20 लाख रूपये रखी है।

    अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। कई मौकों पर अर्जुन को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेनिंग करते हुए देखा गया है।

    मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन को बल्ले के साथ ओपनिंग करते हुए भी देखा गया है।

    मुश्ताक अली ट्रॉफी

    पिछले महीने अर्जुन ने किया था मुंबई के लिए सीनियर टीम डेब्यू

    पिछले महीने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्जुन ने मुंबई के लिए अपना सीनियर टीम डेब्यू किया था।

    21 वर्षीय अर्जुन ने हरियाणा के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

    इसके बाद उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ मैच भी खेला था जिसमें चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया था।

    दोनो मैचों में अर्जुन ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी की थी।

    सफर

    जूनियर स्तर पर ऐसा रहा है अर्जुन का सफर

    सितंबर 2017 में अर्जुन को जेवाई लेले ऑल इंडिया अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में चुना गया था।

    ​अगले साल उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया, जिसने श्रीलंका का दौरा किया था।

    ​साल 2018 में ही अर्जुन ने वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया।

    ​पिछले साल, वह इंग्लैंड में MCC यंग क्रिकेटर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

    अन्य भारतीय खिलाड़ी

    इन भारतीय दिग्गजों ने भी कराया रजिस्ट्रेशन

    2013 IPL के दौरान स्पॉट-फिक्सिंग में फंसने वाले तेज गेंदबाज एस श्रीसंत हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते दिखे थे।

    सात साल के बैन के बाद वापसी करने वाले 37 वर्षीय श्रीसंत ने 75 लाख की बेस प्राइस के साथ रजिस्ट्रेशन किया है।

    40 वर्षीय दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी दो करोड़ रूपये की बेस प्राइस में रजिस्ट्रेशन किया है।

    चेतेश्वर पुजारा ने भी 50 लाख रूपये बेस प्राइस में रजिस्ट्रेशन किया है।

    कार्यक्रम

    अप्रैल के दूसरे हफ्ते से शुरु हो सकता है सीजन

    बीते महीने सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। पिछले सीजन भारी दामों में बिकने वाले ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मॉरिस जैसे खिलाड़ी रिलीज कर दिए गए हैं।

    तमाम रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीजन की शुरुआत अप्रैल के दूसरे हफ्ते में हो सकती है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार कह रही है कि सीजन का आयोजन भारत में ही किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    अर्जुन तेंदुलकर
    IPL नीलामी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    संन्यास के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़े पार्थिव पटेल​​, नई भूमिका में आएंगे नजर क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी क्रिकेट समाचार
    कोरोना के बीच साल 2020 में खेले गए पांच बेस्ट क्रिकेट मैच क्रिकेट समाचार
    आठ टीमों के साथ ही होगा अगला IPL, 2022 में आएगी नई टीम- रिपोर्ट BCCI

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट में 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की मिली छूट- रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय धरती पर दोनों देशों के बीच हुए पांच यादगार टेस्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: चेन्नई के चेपक स्टेडियम से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक की टीम हुई घोषित, समर्थ बने कप्तान घरेलू क्रिकेट

    अर्जुन तेंदुलकर

    अर्जुन तेंदुलकर की स्विंग के आगे नतमस्तक हुआ इंग्लिश बल्लेबाज़, देखें वीडियो क्रिकेट समाचार

    IPL नीलामी

    IPL Auction 2019: इन खिलाड़ियों पर रहेगी टीम मालिकों की नज़र क्रिकेट समाचार
    IPL Auction 2019: अनसोल्ड हो सकते हैं ये स्टार खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: इन ओवररेटेड खिलाड़ियों को नीलामी में मिली ज़रूरत से ज़्यादा कीमत भारत की खबरें
    जानें IPL के इतिहास में किन गेंदबाज़ों ने हासिल की पर्पल कैप भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025