NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर ने सीनियर टीम में किया डेब्यू, ऐसा रहा प्रदर्शन
    अगली खबर
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर ने सीनियर टीम में किया डेब्यू, ऐसा रहा प्रदर्शन

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर ने सीनियर टीम में किया डेब्यू, ऐसा रहा प्रदर्शन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 15, 2021
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से अपना पहला मैच खेलकर सीनियर टीम में डेब्यू किया। हालांकि, ग्रुप E के मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

    21 वर्षीय अर्जुन ने अपने पहले मैच में एक विकेट हासिल किया।

    बता दें ​कि वह पहले ही इंडिया अंडर-19 और मुंबई अंडर-19 टीमों के लिए खेल चुके हैं।

    आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    गेंदबाजी

    हरियाणा के खिलाफ महंगे साबित हुए अर्जुन

    मुंबई की टीम पहले खेलते हुए 19.3 ओवर में 143 रन पर ही सिमट गई थी। अथर्व अंकोलेकर ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया।

    ​जवाब में हरियाणा ने हिमांशु राणा की 75* रनों की पारी की बदौलत दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

    मुंबई की सीनियर टीम में अपना टी-20 डेब्यू कर रहे अर्जुन ने हरियाणा के चैतन्य बिश्नोई (4) का विकेट लिया।

    अर्जुन ने तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

    लेखा-जोख

    जूनियर स्तर पर ऐसा रहा है अर्जुन का सफर

    सितंबर 2017 में अर्जुन को जेवाई लेले ऑल इंडिया अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई की अंडर-19 टीम में चुना गया था।

    ​अगले साल उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया, जिसने श्रीलंका का दौरा किया था।

    ​साल 2018 में ही अर्जुन ने वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया।

    ​पिछले साल, वह इंग्लैंड में MCC यंग क्रिकेटर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

    जानकारी

    मुंबई को तीनों मैचों में मिली है हार

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई अपने शुरुआती तीनों मैचों में शिकस्त झेलकर एलीट ग्रुप E में अंतिम पायदान पर है। बता दें मुंबई को पिछले मुकाबले में केरल के हाथों आठ विकेट से हारी थी, जिसमें मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शतक लगाया था।

    जानकारी

    अर्जुन को शुरुआती दो मैचों में नहीं मिला था मौका

    मुंबई के चयनकर्ता सलिल अंकोला ने पिछले महीने अर्जुन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम में चुना था।

    ​सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली 22 सदस्यीय टीम में अर्जुन तेंदुलकर और कृतिक हनगावाडी को बाद में शामिल किया गया था।

    अर्जुन को इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, जिसके बाद हरियाणा के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने अपना डेब्यू किया।

    जानकारी

    कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन ने किया था अच्छा प्रदर्शन

    अर्जुन ने पिछले साल मुंबई टी-20 लीग में उम्दा प्रदर्शन किया था। इससे पहले उन्होंने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी और केसी महिंद्रा शील्ड अंडर-19 टूर्नामेंट में भी सबको प्रभावित किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    क्रिकेट समाचार

    पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकार्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    माता-पिता बने विराट और अनुष्का, अभिनेत्री ने बच्ची को दिया जन्म विराट कोहली
    IPL 2021: दिनेश कार्तिक और कुलदीप यादव को रिलीज कर सकती है KKR- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    सिडनी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी से प्रभावित हुए कई दिग्गज, कही ये बातें सचिन तेंदुलकर

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

    टेस्ट नहीं टी-20 में चेतेश्वर पुजारा ने लगाया शतक, क्लास के साथ दिखाया दम क्रिकेट समाचार
    15 छक्के लगाकर अय्यर ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड, बने भारत के टी-20 किंग क्रिकेट समाचार
    आंध्र प्रदेश ने दर्ज की टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा श्रीलंका का रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    कोहली-रोहित और धोनी को पछाड़, सुरेश रैना बने भारत के टी-20 किंग क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025