NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पुलिस ने सुशील को किया गिरफ्तार, युवा पहलवान की हत्या में हैं मुख्य आरोपी
    अगली खबर
    पुलिस ने सुशील को किया गिरफ्तार, युवा पहलवान की हत्या में हैं मुख्य आरोपी

    पुलिस ने सुशील को किया गिरफ्तार, युवा पहलवान की हत्या में हैं मुख्य आरोपी

    लेखन Neeraj Pandey
    May 23, 2021
    09:53 am

    क्या है खबर?

    दो हफ्तों से अधिक समय तक पुलिस की आंखों में धूल झोकने के बाद आखिरकार हत्या के आरोपित सुशील कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। कल शाम को ही सुशील की गिरफ्तारी की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में उन खबरों से इंकार कर दिया गया था।

    हालांकि, अब पुलिस ने कंफर्म कर दिया है कि सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील की गिरफ्तारी के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    गिरफ्तारी

    दिल्ली से गिरफ्तार हुआ सुशील

    सुशील की गिरफ्तारी को लेकर बीती रात से ही असमंजस की स्थिति बनी रही। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुशील को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है, लेकिन बाद में इन्हें अफवाह बताया गया।

    दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार पंजाब और आस-पास के इलाकों में छापेमारी कर रही थीं, लेकिन सुशील का सुराग नहीं मिल रहा था। हालांकि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज सुबह उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया।

    ईनाम

    सुशील पर रखा गया था एक लाख रुपये का ईनाम

    सुशील के गायब होने के बाद पुलिस ने 5-6 दिन तक लगातार उनकी तलाश की थी। इसके बाद उन्हें हाजिर करने के लिए 10 मई को लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया गया था और उनके परिवार को भी लीगल नोटिस भेजी जा रही थी।

    एक हफ्ते बाद तक उनकी कोई खबर नहीं मिल पाने पर दिल्ली पुलिस ने उन पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था।

    मामला

    04 मई को हुई मारपीट में गई थी सागर की जान

    मई की शुरुआत में छत्रसाल स्टेडियम में 23 साल के युवा पहलवान सागर धनकड़ की पिटाई के कारण मौत हो गई थी। आरोप है कि सुशील और उनके साथियों ने मिलकर धनकड़ की पिटाई की थी जिसके कारण उनकी मौत हुई है।

    ऐसा बताया जा रहा है कि विवाद किसी फ्लैट को लेकर हुआ था। सुशील पर आरोप लग रहे थे कि उन्होंने राणा को सबक सिखाने के लिए उन्हें उनके घर से उठवाया था।

    धाराएं

    सुशील पर दर्ज हैं कई धाराएं

    स्टेडियम के अंदर हुई वीभत्स घटना के बाद पुलिस ने सुशील के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सुशील के खिलाफ 302 (हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या), 365 (अपहरण), 325 (गंभीर चोट पहुँचाना), 323 (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाना), 341 (गलत क्रूरता) और 506 (आपराधिक धमकी) धारा के तहत FIR किया गया है।

    इतने दिनों तक पुलिस को चकमा देने के बाद अब उन्हें पुलिस के सामने सच उगलना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुश्ती
    सुशील कुमार

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    कुश्ती

    WWE: जानिए उन 5 रेसलर्स के नाम जिन्होंने 2018 में रिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE: बेस्ट फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करने वाली 5 महिला रेसलर्स WWE
    WWE की ये हसीनाएं असल ज़िन्दगी में भी हैं एक दूसरे की जान की दुश्मन WWE
    अमेरिका के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन, जानिये कितनी है संपत्ति WWE

    सुशील कुमार

    कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं ओलंपियन सुशील कुमार दिल्ली
    क्यों दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को खोज रही है पुलिस? क्राइम समाचार
    लगातार बढ़ रही हैं सुशील की मुश्किलें, अब जारी हुआ गैर जमानती वारंट ओलंपिक
    हत्या के आरोपित सुशील पर दिल्ली पुलिस ने घोषित किया एक लाख रुपये का ईनाम कुश्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025