NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप के पॉवरप्ले में किए गए सबसे खराब प्रदर्शन पर एक नजर
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप के पॉवरप्ले में किए गए सबसे खराब प्रदर्शन पर एक नजर
    नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप के पॉवरप्ले में किए गए सबसे खराब प्रदर्शन पर एक नजर

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 09, 2024
    06:05 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के 16वें मुकाबले में भले ही नीदरलैंड को हरा दिया हो, लेकिन इस मुकाबले में उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया।

    दक्षिण अफ्रीका ने पॉवरप्ले के दौरान 4 विकेट खोकर सिर्फ 16 रन बनाए थे। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पॉवरप्ले के दौरान उनका सबसे खराब प्रदर्शन है।

    आइए टी-20 विश्व कप में पॉवरप्ले के दौरान अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन पर नजर डाल लेते हैं।

    #1

    पाकिस्तान- 4/13

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को साल 2014 के विश्व कप में धो डाला था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे।

    जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 82 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

    सैमुअल बद्री और सुनील नरेन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए थे। पॉवरप्ले के दौरान पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर सिर्फ 13 रन बनाए थे। बद्री के तीनों विकेट इसी दौरान आए थे।

    #2

    वेस्टइंडीज- 2/14

    साल 2012 का टी-20 विश्व कप फाइनल वेस्टइंडीज और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में एंजेलो मैथ्यूज ने जॉनसन चार्ल्स को पहले ही ओवर में आउट कर दिया था। इसके बाद छठे ओवर में क्रिस गेल को अजंथा मेंडिस ने पवेलियन भेजा।

    वेस्टइंडीज का स्कोर 6 ओवर के बाद 2/14 का था।

    हालांकि, इसके बावजूद मार्लोन सैमुअल्स के 78 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने 137/6 का स्कोर बनाकर फाइनल अपने नाम कर लिया था।

    #3

    नीदरलैंड- 4/15 

    साल 2014 के टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड सिर्फ 39 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे छोटा स्कोर है।

    पहले 6 ओवर में नीदरलैंड ने सिर्फ 15 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। मैथ्यूज ने पॉवरप्ले के दौरान 3 विकेट अपने नाम किए थे। नुवान कुलशेखरा को 1 सफलता मिली थी।

    इस मुकाबले को श्रीलंका ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

    #4

    दक्षिण अफ्रीका 4/16 

    टी-20 विश्व कप 2024 में नीदरलैंड के खिलाफ पॉवरप्ले में दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाज सिर्फ 16 रन पर पवेलियन में थे।

    पारी की पहली गेंद पर क्विंटन डिकॉक रन आउट हो गए थे। रीजा हेंड्रिक्स सिर्फ 3 रन बनाकर अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। एडेन मार्करम खाता भी नहीं खोल पाए।

    हेनरिक क्लासेन ने 7 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने 104 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड के लिए एक संस्करण में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    युगांडा ने टी-20 विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, पापुआ न्यू गिनी को हराया युगांडा क्रिकेट टीम
    एडम जैम्पा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा
    टी-20 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 जीतने वाली टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी? टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

     टी-20 विश्व कप 2024: नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड के लिए इन गेंदबाजों ने किए हैं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल कैसा रहा है डेविड वार्नर का प्रदर्शन?  डेविड वार्नर
    रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4,000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    IPL में रविंद्र जडेजा 100 विकेट और 100 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम SRH: अभिषेक शर्मा SRH के लिए 1,000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    गौतम गंभीर के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  गौतम गंभीर
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  महेंद्र सिंह धोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025