ZML ने लॉन्च किया LLMD टूल, किसी भी हार्डवेयर पर तेजी से चलेगा AI
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दिग्गज यैन लेकन के समर्थन वाली पेरिस की कंपनी ZML ने हाल ही में ZML/LLMD नाम का एक नया टूल पेश किया है। यह एक बेहद लचीला सर्वर है, जो एनवीडिया, AMD, गूगल TPU, ऐपल मेटल या इंटेल आर्क जैसे किसी भी हार्डवेयर पर बड़े AI मॉडल्स को तेजी से चलाने का काम करता है। कंपनी चाहती है कि टीमें किसी एक ब्रांड से बंधे बिना अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी तकनीक इस्तेमाल कर सकें। इससे उनका काम आसान होगा और खर्च भी बचेगा।
अभी फ्री में कर सकते हैं टूल का इस्तेमाल
ZML ने 20VC और लोकलग्लोब जैसे निवेशकों से 2 करोड़ डॉलर (करीब 180 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी के पहले के ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स के उलट LLMD फिलहाल क्लोज-सोर्स है, लेकिन अभी इसे मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कंपनी यह देखना चाहती है कि लोग इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं, जिसके बाद ही शुल्क लगाने पर विचार किया जाएगा।
संस्थापक स्टीव मोरीन कहते हैं कि यह खर्च कम करेगा और AI को ज्यादा ऊर्जा-कुशल बनाएगा क्योंकि अब नए मॉडल्स बनाने के बजाय मौजूदा मॉडल्स का इस्तेमाल ज्यादा जरूरी हो गया है। टीम की योजना है कि वे आगे चलकर यूरोपीय चिप निर्माताओं के साथ मिलकर काम करें।